विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:02 AM (IST)

High Blood Pressure हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर के दौरान धमनियों में रक्त का दबाव बहुत अधिक ...और पढ़ें

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। यह बीमारी मुख्यतः अत्यधिक टेंशन यानी चिंता या तनाव लेने के चलते होती है। इसके अलावा, शरीर में असंतुलित सोडियम और पोटेशियम की कमी की वजह से भी हाइपरटेंशन की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर के दौरान धमनियों में रक्त का दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। अगर दबाव लंबे समय तक रहता है, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक समेत कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अतः 30 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित अंतराल पर हाई ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए। साथ ही खानपान और रहन-सहन में व्यापक बदलाव करें। इसके अलावा, हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

तनाव न लें

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। तनाव से न केवल मानसिक, बल्कि शरीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए तनाव मुक्त रहें। आप खुद को बिजी रख मानसिक तनाव से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा, तनाव से निजात पाने के लिए योग और ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं।

वजन कंट्रोल करें

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो जंक फूड के सेवन पर अंकुश लगाएं। जंक फूड के अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो फिर कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए वजन को कंट्रोल में रखें।

नमक कम खाएं

नमक और चीनी के अत्यधिक सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। असंतुलित सोडियम से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके लिए उचित मात्रा में नमक खाएं। आप नमक और चीनी की मात्रा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी का सहारा ले सकते हैं। जंक फूड में सोडियम अत्यधिक होता है। इसलिए जंक फूड से परहेज करें।

एक्सरसाइज करें

आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग आराम अधिक और श्रम कम करने लगे हैं। इससे कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर एक है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आप ब्रिस्क वाकिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे मोटापे में भी जल्द आराम मिलता है।

बैलेंस्ड डाइट लें

सेहतमंद रहने के लिए उचित खानपान जरूरी है। लापरवाही करने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए रोजाना बैलेंस्ड डाइट लें। आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं। सही दिनचर्या का पालन और उचित खानपान करने से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।