Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tips for Menopause: मेनोपॉज के बाद बढ़ जाता है हार्ट डिजीज का खतरा, इन टिप्स से रखें अपना ख्याल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 06:53 PM (IST)

    Tips for Menopause मेजोपॉज एक महिला के जीवन का अहम पड़ाव है। इन दौरान उनके जीवन में कई सारे बदलाव होते हैं। साथ ही मेजोपॉज के बाद दिल से जुड़ी बीमारिय ...और पढ़ें

    मेनोपॉज के बाद जरूरी है दिल का ख्याल रखना
    मेनोपॉज के बाद जरूरी है दिल का ख्याल रखना

    HighLights

    1. मेनोपॉज के महिला के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है।
    2. इन दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं।
    3. ऐसे में आप इन टिप्स से खुद का ख्याल रख सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tips for Menopause: एक महिमा अपने जीवन में कई सारे पड़ावों से गुजरती है। उम्र बढ़ने के साथ जहां उन्हें पीरियड्स का सामना करना पड़ता है, तो वहीं थोड़ी और उम्र होने पर उन्हें मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज एक महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसकी वजह से उनके जीवन में कई सारे बदलाव आते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं, बल्कि सेहत पर भी गहरा असर पड़ता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं हार्मोनल परिवर्तन और अन्य कारकों के कारण दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

    बढ़ती उम्र के साथ ही अक्सर बीपी की समस्या होने लगती है। ऐसे में नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की निगरानी करें। दिल की सेहत के लिए इसे 140/90 मिमी एचजी से नीचे रखना जरूरी है। अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ है, तो जीवनशैली में बदलाव या दवाओं के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें।

    कोलेस्ट्रॉल मेंटेन करें

    हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल पर नजर रखें। हाई एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) लेवल को 40 मिलीग्राम/डीएल से ऊपर रखें। वहीं, इसके विपरीत, ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के कम करने के लिए प्रयास करें।

    यह भी पढ़ें- पूप से बुलेटप्रूफ तक ये हैं दुनिया की 5 अजीबोगरीब कॉफी, क्या आपने चखा इनका स्वाद

    ब्लड शुगर नियंत्रित रखें

    अगर आप डायबिटिक हैं या आपको इसका खतरा ज्यादा है, तो नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच करें। बिना कुछ खाए ब्लड शुगर लेवल 100 मिलीग्राम/डीएल से कम होना चाहिए और खाने के बाद लेवल 140 मिलीग्राम/डीएल से नीचे होना चाहिए।

    खबरें और भी

    रेगुलर एक्सरसाइज

    सेहतमंद रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही दिल और ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाकर

    पूरे स्वास्थ्य में सुधार करती है। ऐसे में हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की एवरेज एक्सरसाइज जरूर करें।

    शराब से परहेज

    जरूरत से ज्यादा शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों समेत कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप शराब पीती हैं, तो इसे छोड़ दें या सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

    स्ट्रेस मैनेजमेंट

    स्ट्रेस दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा देता है। ऐसे में इसे मैनेज करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। आप इसके लिए मेडिटेशन, गहरी सांस लेने वाले व्यायाम या योग जैसी तकनीकों की मदद ले सकते हैं।

    वेट मैनेजमेंट

    अपने वजन का ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वजन भी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संतुलित आहार और व्यायाम को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाए।

    हेल्दी डाइट

    सभी तरह की बीमारियों और दिल को सेहतमंद बनाने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। ऐसे में आप फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लो फैट प्रोटीन और लो फैट वाले डेयरी

    प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के लक्षणों से राहत दिलाते हैं ये फूड्स, आज ही करें ये वेजिटेरियन डाइट फॉलो

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik