Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंबे समय तक रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो डिनर के बाद अपनाएं ये अच्छी आदतें

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:37 AM (IST)

    हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसके अलावा खाने के बाद हम क्या करते हैं इससे भी हमारी सेहत प्रभावित होती है। खासकर डिनर के बाद ...और पढ़ें

    हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये आदतें (Picture Credit- Freepik)
    हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये आदतें (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।
    2. इसके अलावा खाने के बाद की आदतें भी सेहत को प्रभावित करती है।
    3. ऐसे में हेल्दी रहने के लिए डिनर के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए सही समय पर खाना बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की हमें सेहतमंद बनाने में अहम भूमिका होती है। हम कब- क्या खाते हैं, इसका हमारी सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है। खासकर रात के खाने का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। खाने के साथ ही आप डिनर के बाद क्या करते है, यह और भी ज्यादा मायने रखता है। संपूर्ण पौष्टिकता से भरा डिनर खाने के बाद अगर तुरंत लेट जाते हैं, तो ये आपकी वेट लॉस जर्नी को भी मुश्किल करने वाला है।

    साथ ही इसकी वजह से अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए खाने के साथ पोस्ट डिनर एक्टिविटीज बहुत मायने रखती है, क्योंकि ये शरीर का मेटाबोलिज्म और पाचन शक्ति बढ़ाती हैं, वेट लॉस में मदद करती हैं और आपको हमेशा स्वस्थ रहने में मदद करती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जिन्हें डिनर के बाद करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

    यह भी पढ़ें-  डिनर के बाद पिएं 5 हर्बल ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी और शरीर की गंदगी भी होगी बाहर

    वॉक करें

    डिनर के बाद कम से कम 10 मिनट वॉक जरूर करें। ये ब्लड सर्कुलेशन सही करता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है, कैलोरी बर्न करता है, इंसुलिन लेवल कम करता है, मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है और शरीर में फैट स्टोर होने से रोकता है। इससे ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ वॉक करने से दिनभर की बातें शेयर होती हैं, जिससे मानसिक थकान दूर होती है।

    गुनगुना पानी पिएं

    डिनर के 30 मिनट बाद गुनगुना पानी पिएं। ये खाने को तोड़ने में और उनसे न्यूट्रिशन एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से संचालित होती है।

    ब्रश करें

    डिनर के आधे घंटे बाद दांतों को ब्रश करें और इसके बाद कुछ भी न खाएं। इससे कैविटी का खतरा टलता है, प्लाक दूर होता है और ओरल हेल्थ अच्छी होती है।

    आरामदायक कपड़े पहनें

    साफ-सुथरे ढीले कपड़े पहनें। पेट पर चढ़े टाइट कपड़े एसिडिटी या हार्टबर्न पैदा कर सकते हैं और साथ ही सोने में ये असहज महसूस कराते हैं। इसलिए साफ ढीले कपड़े पहनने से शारीरिक और मानसिक रूप से शरीर को राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    फलों को कहें ना

    कुछ लोगों को लगता है कि फल हर हाल में हेल्दी है, लेकिन सच्चाई ये है कि पोस्ट डिनर फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए। ये पाचन प्रभावित करते हैं और इनमें मौजूद शुगर डिनर के बाद शुगर स्पाइक कर सकता है। डिनर के बाद फ्रूट्स खाने से शरीर इसे अच्छे से पचाने में सक्षम नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें-  सिर्फ ज्यादा मीठा खाना या जेनेटिक कारण ही नहीं, रोजमर्रा की 5 आदतें भी बढ़ाती हैं Diabetes का खतरा