यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LDL: नेचुरल तरीके से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
LDL कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। LDL (low-density lipoprotein) को बैड कोलेस्ट्रॉल और HDL (high-density lipoprotein) को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। LDL: खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान समेत अत्यधिक वसायुक्त चीजों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। इससे अधिक रहने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। LDL (low-density lipoprotein) को बैड कोलेस्ट्रॉल और HDL (high-density lipoprotein) को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना अनिवार्य है। आप खानपान में सुधार, रोजाना एक्सरसाइज और सही दिनचर्या का पालन कर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ये नेचुरल टिप्स जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-
-अगर आप तनावग्रस्त जिंदगी जीने के आदी हैं, तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि तनाव से दूरी बनाएं। वहीं, तनाव को दूर करने के लिए योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं।
-धूम्रपान को न कहें। धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जानकारों की मानें तो धूम्रपान करने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। इसके लिए धूम्रपान बिल्कुल न करें।
-शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें। शराब के अत्यधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है।
-रोजाना एक्सरसाइज करें। नेचुरल तरीके से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। वजन बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी खतरा होता है।
-ट्रांस और संतृप्त वसा से युक्त चीजों के सेवन से परहेज करें। साथ ही प्रोसेस्ड, फ्राइड और शुगर रिच फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।