यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: जंक फूड खाने की आदत को छुड़ाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
अगर आपको जंक फूड खाने की आदत है तो कॉफी पिएं। इससे जंक फूड खाने की आदत से छुटकारा मिलेगा। कॉफी में कैफीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैफीन भूख को ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: आधुनिक समय में कई बीमारियों की मुख्य जड़ जंक फूड है। खासकर, मोटापा और हृदय रोग का प्रमुख कारण जंक फूड ही है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। जंक फ़ूड के सेवन से शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल बड़ी तेजी से बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जंक फूड शरीर में टॉक्सिन की तरह काम करता है। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है। हालांकि, यह संभव नहीं है पर कठिन भी नहीं है। आजकल लोग जंक फूड पर ही निर्भर हैं। कुछ लोग रोजाना बाहर ही खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी जंक फूड खाने की आदत है और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
घर पर बनाएं
अगर आप रोजाना जंक फूड सेवन खान के आदी हैं, तो घर पर ही कुक कर सकते हैं। आप अपने बच्चों की पसंद के फूड घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन वीडियो का सहारा ले सकते हैं। इससे आप घर पर पिज्जा, बर्गर और नूडल्स आदि चीजें बना सकते हैं।
कॉफी पिएं
अगर आपको जंक फूड खाने की आदत है, तो कॉफी पिएं। इससे जंक फूड खाने की आदत से छुटकारा मिलेगा। कॉफी में कैफीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैफीन भूख को कम करता है। इससे बार-बार खाने की आदत से भी निजात मिल सकता है। वहीं, क्रेविंग न रहने पर आपको जंक फूड खाने की आदत से छुटकारा मिल सकता है।
पनीर खाएं
पनीर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। साथ ही भूख भी कम लगती है। साथ ही पनीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पनीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
खबरें और भी
पानी खूब पिएं
रोजाना प्रचुर मात्रा में पानी पिएं। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, शरीर हायड्रेट रहता है। इससे अपच की समस्या में भी आराम मिलता है। आप लेमन सोडा का भी सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।