यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss Tips: 40 की उम्र में वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
जानकारों की मानें तो डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें जिंक फाइबर मैग्नीशियम कॉपर मैंगनीज पोटेशियम सेलेनियम पाए जाते हैं जो कई बीम ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कठिन मेहनत के बाद ही वजन कंट्रोल होता है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन में व्यापक बदलाव करना पड़ता है। जानकारों की मानें तो जंक फ़ूड के सेवन से एक्स्ट्रा कैलोरी गेन होती है। इसके समानुपात में कैलोरी बर्न न होने की वजन से वजन तेजी से वजन बढ़ने लगता है। इस स्थिति में वजन को कंट्रोल करना बेहद कठिन होता है। खासकर, 40 की उम्र में वजन घटाना और भी मुश्किल काम है। अगर आप भी 40 के हो चुके हैं और बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो मोटापे से निजात पाने के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
डार्क चॉकलेट खाएं
जानकारों की मानें तो डार्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के प्रभाव को कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। फाइबर और जिंक बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। इससे क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है।
प्रोटीन रिच फूड का सेवन करें
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर में कमजोरी हो जाती है। इसके लिए डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें। डाइट में अंडा, बीन्स, चिकन, दाल, रेड मीट आदि चीजों को जरूर एड करें।
वेट ट्रेनिंग जरूर करें
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए 40 की उम्र में वेट ट्रेनिंग जरूर करें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वेट ट्रेनिंग करने से मसल्स मजबूत होते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना वेट ट्रेनिंग जरूर करें। इसके अलावा, रोजाना ग्रीन टी जरूर पिएं।
खबरें और भी
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।