यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: फेस्टिव सीजन में सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Health Tips सेहत के लिए हल्दी किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं काली मिर्च भी औषधि माना जाता है। बेहतर परिणाम के लिए ताजे मसाले का इस्तेमाल प्रयोग करें। ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: दिवाली का त्योहार देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। प्रकाश का पर्व दिवाली के मौके पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। साथ में रहकर पर्व मनाते हैं। इस मौके पर लोग न चाहकर मिठाइयों से परहेज नहीं कर पाते हैं। हालांकि, खराब दिनचर्या और गलत खानपान से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान दें। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
समय पर खाएं
अगर आपको भूख नहीं लगी है, तो केवल लाइट मील करें। आसान शब्दों में कहें तो हल्का भोजन करें। इसके बाद कम से कम 4 घंटे का अंतर रखें। डॉक्टर भी लाइट और हैवी मील के बीच 4 घंटे का अंतर रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भूख महसूस करते हैं, तो ताजे फल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, जूस भी पी सकते हैं। इस नियम का पालन करने से मेटाबॉलिज़्म सही से काम करता है। साथ ही शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होगी।
ताजे मसाले का इस्तेमाल करें
सेहत के लिए हल्दी किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, काली मिर्च भी औषधि माना जाता है। बेहतर परिणाम के लिए ताजे मसाले का इस्तेमाल प्रयोग करें। आप चाहे तो हल्दी की गांठ को पीसकर इस्तेमाल करें। यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
सही भोजन का सेवन करें
आप अपनी डाइट में खिचड़ी, चावल और दलिया को जरूर शामिल करें। साथ ही दूध, दही और छाछ का सेवन कर सकते हैं। वहीं, संतुलित आहार करना सही रहेगा। इससे शुगर, फैट और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा।
लेमन ड्रिंक पीएं
दिन की शुरुआत लेमन ड्रिंक से करें। इसके लिए कमरे के तापमान बराबर गुनगुना गर्म पानी में नींबू रस, गुड़ और शहद मिलाकर सेवन करें। चीनी के बदले गुड़ का यूज करें। इसके अलावा, रात में सोते समय हल्दी वाला दूध पिएं। मीठे के लिए शहद का इस्तेमाल करें।
खबरें और भी
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।