Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Remedies for Muscle Cramps: मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 04:51 PM (IST)

    जानकारों की मानें तो लौंग का तेल मसल्स क्रैंप्स को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो मांसपेशियों के ऐंठ ...और पढ़ें

    Remedies for Muscle Cramps: मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
    Remedies for Muscle Cramps: मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies for Muscle Cramps: लंबे समय तक वर्कआउट करने, भारी समान उठाने और लगातार एक ही पॉस्चर में बैठने से मसल्स क्रैंप्स की समस्या होती है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति के मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इससे असहनीय दर्द भी होता है। एक्सरसाइज करने और दवा लेने से मसल्स क्रैंप्स में आराम मिलता है। इसके बावजूद मांसपेशियों में दर्द हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अगर आप भी मांसपेशियों में होने वाले दर्द से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं। इन चीजों के यूज करने से मसल्स क्रैंप्स में बहुत जल्द आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

    लौंग का तेल

    जानकारों की मानें तो लौंग का तेल मसल्स क्रैंप्स को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों के ऐंठन या दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए लौंग के तेल को हल्का गुनगुना गर्म कर लें। अब प्रभावित जगहों पर इस्तेमाल करें। इससे दर्द में आराम मिलता है।

    सेंधा नमक

    इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मसल्स क्रैंप्स में फायदेमंद होता है। इसके लिए एक बाउल में सेंधा नमक मिलाकर पानी गर्म कर लें। अब प्रभावित जगहों पर सेंधा नमक पानी से सिकाई करें। इससे मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है।

    कोल्ड कम्प्रेस्ड

    इस उपाय को करने से भी मसल्स क्रैंप्स में आराम मलता है। इससे सूजन भी कम होती है। इसके लिए एक रुमाल या तौलिए में मुठ्ठी भर बर्फ को रख प्रभावित जगहों की सिंकाई करें। इसे प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। इससे मांशपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, एप्पल साइडर विनेगर और पीली सरसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे भी मसल्स क्रैंप्स की समस्या से निजात मिलता है।

    खबरें और भी

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।