Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cortisol Hormone: बढ़े हुए कोर्टिसोल हॉर्मोन को तेजी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:26 PM (IST)

    Cortisol Hormone बढ़ते कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर से कोर्टिसोल हॉर्मो ...और पढ़ें

    Cortisol Hormone: बढ़े हुए कोर्टिसोल हॉर्मोन को तेजी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
    Cortisol Hormone: बढ़े हुए कोर्टिसोल हॉर्मोन को तेजी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cortisol Hormone: तनाव एक मानसिक विकार है। यह विकार शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के अधिक उत्सर्जन से होता है। आसान शब्दों में कहें तो कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने से तनाव की समस्या होती है। इस हार्मोन का उत्सर्जन अधिवृक्क ग्रंथि ( adrenal glands) से होता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। कोर्टिसोल हॉर्मोन के बढ़ने से व्यक्ति तनावग्रस्त रहता है। जानकारों की मानें तो लंबे समय तक कोर्टिसोल हॉर्मोन के अत्यधिक उत्सर्जन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। इसके लिए कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल में रखना जरूरी है। अगर आप नेचुरल तरीके से बढ़ते कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

    -बढ़ते कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर से कोर्टिसोल हॉर्मोन रिलीज होता है। हालांकि, लो इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज ही करें। इससे बढ़ते कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

    -रोजाना पर्याप्त नींद लें। यह जरूरी है कि कोर्टिसोल हॉर्मोन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 8 से 10 घंटे जरूर नींद लें। जब आप नहीं सोते हैं, तो अनिद्रा समेत नींद से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान कोर्टिसोल हॉर्मोन हाई रहता है।

    -अपने आसपास के लोगों के साथ संबंध मधुर रखें। जब आपके आसपास के लोगों के साथ संबंध रहते हैं, तो आप स्ट्रेस फ्री रहते हैं। इससे कोर्टिसोल हार्मोन कंट्रोल में रहता है।

    -संतुलित आहार लें। खानपान का सेहत पर व्यापक असर पड़ता है। इससे हार्मोन भी प्रभावित होता है। इसके लिए यह जरूरी है कि आप संतुलित आहार लें। इससे कोर्टिसोल हार्मोन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    खबरें और भी