Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: बिना जिम गए बॉडी बनाने और सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 01:58 PM (IST)

    Health Tips सीढ़ी चढ़ने और उतरने से पैरों में मजबूती आती है। साथ ही ब्रिस्क वॉकिंग सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के ...और पढ़ें

    Health Tips: बिना जिम गए बॉडी बनाने और सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
    Health Tips: बिना जिम गए बॉडी बनाने और सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। डॉक्टर हमेशा रोजाना एक्सरसाइज करने और बैलेंस डाइट लेने की सलाह देते हैं। लोग सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करते हैं। इसके लिए लोग जिम जाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई लोग समय के अभाव की वजह से जिम नहीं जा पाते हैं। अगर आपके पास भी पर्याप्त समय नहीं है और बिना जिम गए सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

    सीढ़ी चढ़ें

    सीढ़ी चढ़ने और उतरने से पैरों में मजबूती आती है। साथ ही ब्रिस्क वॉकिंग सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर भी ब्रिस्क वॉकिंग की सलाह देते हैं। इससे जोड़ों में भी मजबूती आती है। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम सीढ़ी चढ़ने उतरने की एक्सरसाइज अवश्य करें।

    स्किपिंगकरें

    अगर आप  बिना जिम गए सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना स्किपिंगअवश्य करें। स्कीपिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर में रक्त संचार होता है। इस एक्सरसाइज को करने से कैलोरी बर्न होती है। हृदय सही से कार्य करता है। इसके अलावा हाथों और पैरों में मजबूती आती है।

    ट्रैकिंग करें

    आधुनिक समय में लोग तनाव भरी जिंदगी जीने को आदी हो गए हैं। इससे उनके मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ट्रैकिंग अवश्य करें। कुछ लोग शौक से भी एडवेंचर ट्रिप ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। इसके अलावा, आप डांसिंग का भी सहारा ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    जुंबा डांस करें

    आजकल जुंबा डांस ट्रेंडिग में है। इस डांस को करने से तनाव और अवसाद में फायदा मिलता है। इस डांस को करने से शरीर पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। खासकर, कैलोरी बर्न करने के लिए यह सबसे सरल और आसान डांस है। इसस बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।