Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Blood Pressure: हाई बीपी और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 04:46 PM (IST)

    High Blood Pressure उच्च रक्तचाप की प्रमुख समस्या तनाव है। तनाव से उच्च रक्तचाप और उच्च रक्तचाप से हृदय की बीमारियां होती हैं। इसके लिए तनाव को कंट्रो ...और पढ़ें

    High Blood Pressure: हाई बीपी और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
    High Blood Pressure: हाई बीपी और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Blood Pressure: आजकल उच्च रक्तचाप, मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह आम समस्या बन गई है। ये सभी बीमारियां गलत खानपान, खराब दिनचर्या और अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से होती हैं। इसके लिए तनाव से दूरी बनाएं। आसान शब्दों में कहें तो तनाव बिल्कुल न लें। वहीं, बढ़ते कोलेस्ट्रल कंट्रोल करने के लिए खानपान और रहन सहन पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा, इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

    -उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन की दो कली जरूर खाएं। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार की बीमारियों में भी फायदा मिलता है। रोजाना लहसुन के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।

    -डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सी फूड्स खाने की सलाह देते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए हफ्ते में दो दिन मछली जरूर खाएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

    -उच्च रक्तचाप की प्रमुख समस्या तनाव है। तनाव से उच्च रक्तचाप और उच्च रक्तचाप से हृदय की बीमारियां होती हैं। इसके लिए तनाव को कंट्रोल में रखें। तनाव को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना योग और ध्यान जरूर करें। ध्यान करने से तनाव कंट्रोल में रहता है। वहीं, हैप्पी हार्मोन को बूस्ट करने के लिए डार्क चॉकलेट जरूर खाएं। इसके अलावा, सूखे मेवे और बीज का भी रोजाना सेवन जरूर करें।

    खबरें और भी

    -सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो धूम्रपान न करें। साथ ही शराब के सेवन करने से परहेज करें। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें। इसके अलावा, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर में रक्त संचार सही से होता है। साथ ही हार्ट रेट भी संतुलित रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।