Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Study: आठ हफ्तों में आपके दिल को हेल्दी बना सकती है ये डाइट, हालिया स्टडी में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 12:36 PM (GMT+05:30)

    लोग अक्सर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट को लेकर बहस करते रहते हैं। कुछ लोग जहां शाकाहारी आहार को बेहतर मानते हैं तो वहीं कुछ मांसाहारी भोजन को पसं ...और पढ़ें

    आपके दिल को हेल्दी बनाएंगी ये डाइट, स्टडी में हुआ खुलासा
    आपके दिल को हेल्दी बनाएंगी ये डाइट, स्टडी में हुआ खुलासा

    HighLights

    1. लोग अक्सर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट पर बहस करते हैं।
    2. अब हाल ही में इन पर एक स्टडी सामने आई है।
    3. स्टडी के मुताबिक वेजिटेरियन डाइट सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी होती है। लोग अपनी पसंद के मुताबिक वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट का चुनाव करते हैं। हालांकि, लंबे समय से इन दोनों को लेकर बहस जारी है। कुछ लोगों का जहां यह मानना है कि वेजिटेरियन डाइट ज्यादा हेल्दी होती है, तो वहीं कुछ लोग नॉन-वेजिटेरियन डाइट को ज्यादा बेहतर मानते हैं। हालांकि, हाल ही मे अब एक स्टडी सामने आई है, जिसने इस बहस पर थोड़ी देर के लिए विराम लगा दिया है।

    स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में पता चला कि लगाताक 8 हफ्तों तक शाकाहारी डाइट फॉलो करने से दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। यह स्टडी जेएएमए नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित की गई है। आइए जानते हैं क्या है यह स्टडी और क्या है इसका निष्कर्ष-

    यह भी पढ़ें- आपका खान-पान कम कर सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानें किन फूड आइटम्स से मिलेगी मदद

    क्या कहती है स्टडी?

    इस स्टडी में 22 जोड़ी जुड़वां बच्चों को शामिल किया गया, जिनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की डाइट लेने वाले बच्चे शामिल थे। इस अध्ययन में यह पता चला कि नॉन-वेजिटेरियन डाइट लेने वाले बच्चों की तुलना में वेजिटेरियन डाइट लेने वाले बच्चों में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर, इंसुलिन की मात्रा और मोटापे का स्तर कम था।

    वेजिटेरियन डाइट क्या है?

    प्लांट बेस्ड डाइट, जिसे आमतौर पर शाकाहार के रूप में जाना जाता है। जिसमें सब्जियों, अनाज, मेवे और फलों जैसे पौधों से मिलने वाले फूड आइटम्स को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है।

    वेजिटेरियन डाइट के फायदे-

    • वेजिटेरियन डाइट हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है।
    • फाइबर से भरपूर और लो कैलोरी होने की वजह से यह डाइट वेट मैनेजमेंट में मदद करती है।
    • फलों, सब्जियों और साबुत अनाज में मौजूद फाइबर कब्ज को रोकने और पाचन में सुधारने में मदद करता है।
    • शाकाहारी भोजन को ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है।
    • कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि शाकाहारी भोजन कुछ कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
    • वेजिटेरियन डाइट ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
    • कुछ शोध बताते हैं कि वेजिटेरियन डाइट अपनाने से आपकी उम्र भी लंबी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें-  इन वजहों से आपके लिए परफेक्ट मॉर्निंग ड्रिंक है घी वाली कॉफी, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik