Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blood Sugar: ब्लड शुगर लेवल को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो इन फूड आइटम्स को बनाएं अपने किचन का हिस्सा

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 04:56 PM (IST)

    ब्लड शुगर लेवल बढ़ना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। शुगर लेवल का बढ़ना डायबिटीज का संकेत हो सकता है जो एक ख ...और पढ़ें

    इन फूड आइटम्स से करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
    इन फूड आइटम्स से करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

    HighLights

    1. ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
    2. शुगर लेवल कम करने के लिए हाई फाइबर और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट फायदेमंंद होते हैं।
    3. साबुत अनाज, बेरीज और ब्रोकली ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Blood Sugar: डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, जिससे पिड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह काफी चिंता का विषय है। डायबिटीज, हमारे शरीर में इंसुलिन की कमी या इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ने की वजह से होता है। इस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जो आगे चलकर ऑर्गन फेलियर का कारण भी बन सकता है। इसलिए डायबिटीज को स्लो डेथ कहना गलत नहीं होगा। अगर आप डायबिटीज का आसान शिकार नहीं बनना चाहते, तो जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करें। इसमें आपकी लाइफस्टाइल के साथ-साथ कुछ फूड आइटम्स भी आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, किन फूड आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर ब्लड शुगर लेवल कम या कंट्रोल कर सकते हैं।

    साबुत अनाज

    साबुत अनाज, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सबसे कारगर फूड आइटम्स में से एक है। इनमें हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जिनसे ब्लड में शुगर लेवल कम रहता है। इसलिए अपनी डाइट में ओट्स, ज्वार, बाजरा जैसे फूड आइटम्स को शामिल करें। इनसे आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है, जो डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम करने में मददगार होते हैं।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ गर्मी में ही नहीं सर्दी में भी हो सकती है पानी की कमी, इन टिप्स से करें बचाव

    ब्रोकली

    ब्रोकली इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इस कारण से, ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। इसकी कई डिशेज बना कर आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर डायबिटीज के खतरे को कम करने में लाभदायक होता है।

    लेंटिल्स

    इनमें प्रोटीन और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिस कारण से ये ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। लेंटिल्स में दाल, बीन्स, चिकन पी आदि शामिल होते हैं। इन्हें खाने से अन्य दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं, जिस वजह से सेहत बेहतर बनती है।

    खबरें और भी

    बेरीज

    बेरीज दिखने में भले ही छोटी होती हैं, लेकिन सेहत को कई फायदे दे सकती हैं। इनमें कई विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

    लहसुन

    लहसुन आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा और भी कई चीजों में फायदेमंद होता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ, इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ाता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: तनाव की वजह से हो सकते हैं खतरनाक बीमारियों का शिकार, इन तरीकों से करें स्ट्रेस मैनेज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik