Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods reduce Bloating: ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे पेट फूलने की समस्या से निजात

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 07:21 AM (IST)

    Foods Reduce Bloating पेट फूलने की समस्या की कई वजहें होती हैं जिसमें खराब खानपान और लाइफस्टाइल सबसे मुख्य वजहें हैं तो अगर आप भी खाने के बाद या पहले ...और पढ़ें

    Foods Reduce Bloating: ब्लोटिंग की समस्या दूर करने वाले फूड्स
    Foods Reduce Bloating: ब्लोटिंग की समस्या दूर करने वाले फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods Reduce Bloating: ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या, जिसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन ये समस्या अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों में ज्यादा देखने को मिलती है। सबसे पहले तो जान लें ये समस्या होती क्यों है? छोटी आंत में गैस भर जाने की वजह से पेट फूलने की समस्या होती है। पेट भारी-भारी सा लगता रहता है। इसके अलावा कई बार ब्लोटिंग हॉर्मोनल प्रॉब्लम्स, शराब के सेवन और महिलाओं में पीरियड्स की गड़बड़ी की वजह से भी होती है। तो अगर आपको भी इस प्रॉब्लम ने बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है, तो यहां दिए गए फूड आइटम्स को करे अपनी डाइट में शामिल। 

    सौंफ

    खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। इससे पेट फूलने और गैस दोनों ही समस्याओं में लाभ मिलता है। सौंफ में फाइबर मौजूद होता है जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एनेथोल और एस्ट्रैगोल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंतों की मसल्स को आराम देते हैं।

    अदरक

    अदरक में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। अदरक में जिंगिबैन नामक पाचक एंजाइम होता है, जो शरीर को प्रोटीन को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही साथ ब्लोटिंग को भी कम करता है।

    नींबू

    खाने के बाद नींबू पानी का सेवन भी पेट की कई सारी समस्याओं में लाभकारी है। नींबू के सेवन से इनडाइजेशन यानी अपच की समस्या भी दूर रहती है। 

    दही

    दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही साथ पेट फूलने की भी समस्या से छुटकारा मिलता है। तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो उनके लिए प्रोबायोटिक्स युक्त फूड आइटम्स काफी फायदेमंद होते हैं। प्रोबायोटिक्स में ग्रीक योगर्ट भी काफी फायदेमंद है। 

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी