यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Colon cleansing foods: पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आंतों की सफाई है सबसे जरूरी, डाइट में शामिल करें ये चीज़ें
ओवरऑल हेल्थ के लिए आंतों का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी चीज़ है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नियमित रूप से आंतों की सफाई करते रहने से पाचन तंत्र एकदम दुरुस् ...और पढ़ें

HighLights
- स्वस्थ शरीर के लिए पाचन तंत्र का का स्वस्थ होना जरूरी है।
- ब्लोटिंग, गैस या एसिडिटी की प्रॉब्लम बनी रहती है तो इसका मतलब आपका पाचन सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है।
- आंतों की सफाई के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी बॉडी के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहने के लिए आंत को स्वस्थ रखना जरूरी है। आंतों की सफाई के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, बस आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
पिएं गुनगुना पानी
आंतों की सफाई करने के लिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। सुबह उठते ही कम से कम दो ग्लास गुनगुना पानी पिएं। इसमें आप चाहें तो शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों भी बाहर निकल जाते हैं।
खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं जिसमें से एक है आंतों की सफाई। क्योंकि इसमें कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के साथ फाइबर भी पाया जाता है। आंत को साफ रखने के लिए फाइबर युक्त भोजन बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हरी साग में फाइबर के साथ ही मैग्नीशियम की मात्रा मौजूद होती है।
दही है फायदेमंद
आंतों को साफ़ करने में दही खाना भी फायदेमंद हो सकता है। कई रिसर्च से पता चलता है कि प्रोबायोटिक्स फूड्स हेल्दी गट बैक्टीरिया का निर्माण करते हैं जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। दही खाने से कब्ज की परेशानी भी नहीं होती। वैसे दही के अलावा आप किशमिश, खट्टी गोभी (sauerkraut), फर्मेंटेड सोयबीन जैसी चीज़ों को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।
खबरें और भी
चिया सीड्स
आंतों की सफाई में चिया बीज भी बेहद फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। नियमित रूप से चिया सीड्स के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे कब्ज की प्रॉब्लम नहीं होती।
ये भी पढ़ेंः- कोलन कैंसर का खतरा कम कर सकते हैं ये फूड्स, लेकिन इन लक्षणों को इग्नोर करने की न करें गलती
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik