Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Summer Diet Tips: गर्मियों में ज्यादा खा लेंगे ये 7 तरह के फूड्स, तो फौरन जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 10:27 AM (IST)

    गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि गर्मी में सिर्फ ठंडी चीजें खाना काफी नहीं है। गर्म ...और पढ़ें

    इन फूड्स का गर्मियों में करें संतुलित मात्रा में सेवन
    इन फूड्स का गर्मियों में करें संतुलित मात्रा में सेवन

    HighLights

    1. गर्मियों में गर्म तासीर के फूड्स सीमित मात्रा में खाने चाहिए।
    2. गरम तासीर के फूड आइटम्स ज्यादा खाने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
    3. आम, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली गरम तासीर के फूड्स होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Summer Diet Tips: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम बहुत सारी ठंडी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जैसे कि फल, लस्सी, फ्रूट जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। इसमें कोई शक नहीं है कि ये सारी चीजें हमारे शरीर को ठंडक देने का काम करती हैं, लेकिन कुछ ऐसे फूड आइटम्स भी होते हैं, जो हमारे शरीर को और गर्म करना शुरू कर देते हैं।

    गर्मियों में इन्हें ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, इनके बारे में जानकारी की कमी की वजह से हम अकसर इन्हें बेफिक्र होकर खाते हैं, जिससे हमें अनेक तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है, इन फूड्स का गर्मियों में संभलकर ही सेवन किया जाए। आइए जानते हैं, किन फूड्स को गर्मियों में सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

    पालक

    जिंक, सेलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पालक गर्म तासीर की सब्जी होती है। इस वजह से इसे सर्दियों में खाया जाता है। गर्मी के मौसम में इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

    आम

    गर्मियों को आम खाने का मौसम माना जाता है, लेकिन ज्यादा आम खाना आपको महंगा भी पड़ सकता है, क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद पचाने में समय लगता है। इससे शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है जिससे इसके सेवन से कील मुहांसे भी होने लगते हैं।

    अंडा

    प्रोटीन से भरपूर अंडा भी शरीर में गर्मी पैदा करता है। गर्मी में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन हमारी किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए गर्मियों में अंडे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है आंवला, इन 5 तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल

    अदरक

    अदरक अपनी गर्म तासीर के लिए ही जाना जाता है। इसका गर्मियों में सेवन पेट में गर्मी को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए गर्मियों में इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए ताकि फायदे की जगह नुकसान न हो।

    खबरें और भी

    मूंगफली

    मूंगफली शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज करती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे हमें ज्यादा गर्मी लगने लगती है। इस तरह ये हमारे शरीर में गर्मी को बढ़ाने वाला फूड है इसलिए इसे ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए।

    गाजर

    गाजर भी गर्म तासीर का होता है इसलिए अधिक मात्रा में इसका गर्मियों में सेवन शरीर की गर्मी को बढ़ाने वाला होता है।

    बादाम

    बादाम या अन्य सभी ड्राई फ्रूट्स गर्म तासीर के होते हैं, जो हमारे शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। यही वजह है कि विशेष रूप से इन्हें सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है।

    यह भी पढ़ें: गुणों का खजाना है सहजन की पत्तियां, इसका सूप ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर तक करता है कंट्रोल

    Picture Courtesy: Freepik