Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करेंगी ये चीजें, आयुर्वेद भी मानता हैं इन्हें रामबाण

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 06:03 PM (IST)

    गर्मियों (Summer) में अक्सर देखा जाता है कि लोगों में गैस एसिडिटी और पेट में दर्द जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। पाचन (Digestion) बिगड़ने की वजह से ...और पढ़ें

    गर्मियों में इन चीजों से अपच की समस्या होती है दूर (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों में इन चीजों से अपच की समस्या होती है दूर (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
    2. बढ़ते तापमान के कारण अपच, ब्लोटिंग और दस्त की समस्या हो सकती है।
    3. गर्मी के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods for Digestion: बढ़ता तापमान हमारे स्वास्थ्य पर कहर ढा रहा है। तेज धूप और लू की वजह से हीट स्ट्रोक और सन बर्न जैसी समस्याओं के बारे में तो हम अक्सर ही बात करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी की वजह से पाचन भी खराब हो सकता है। आपको बता दें कि तापमान अधिक होने की वजह से अक्सर लोगों में अपच, ब्लोटिंग, एसिडिटी, गैस और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

    गर्मी की वजह से आपने देखा होगा कि थोड़ा खाना खाने से भी पेट भरा-भरा सा लगने लगता है। ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से पेट दर्द और डायरिया जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए इस मौसम में पाचन का खास ख्याल रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।

    अदरक

    एंटीइंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर अदरक एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। पेट और आंतों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी हम अदरक का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे- अदरक की चाय और जिंजर कैंडी।

    यह भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में रहना है एनर्जी से भरपूर, तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

    हींग

    हींग एक बहुत ही उपयोगी और पेट की समस्याओं के लिए लाभदायक आयुर्वेदिक उपाय है। जो गैस को कम करने के साथ साथ पाचन में सुधार करता है।

    अजवाइन

    अजवाइन का उपयोग बहुत पुराने समय से एक आयुर्वेदिक औषधी के रुप में किया जाता रहा है। यह पेट की समस्याओं से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए अजवाइन के उपयोग गैस से निजात दिलाने और पेट के फूलने की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

    खबरें और भी

    त्रिकटु

    अदरक, काली मिर्च और पिप्पली के मिश्रित रूप को त्रिकटु कहते हैं। त्रिकटु का सुबह खाली पेट सेवन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। इससे पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    जीरा

    पाचन शक्ति बनाए रखने में जीरे का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

    सौंफ

    खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन पाचक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा देकर, पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। यह भोजन को पचाने और एसिड रिफ्लक्स को रोकने में मददगार होता है।

    यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही जोड़ों के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो इन 5 टिप्स से पाएं इससे राहत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।