यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Foods for Liver: नहीं होना चाहते लिवर से जुड़ी बीमारियों का शिकार, तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें
लिवर से जुड़ी बीमारियों की सबसे आम वजह है खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट। गलत खान-पान लिवर को नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण फैटी लिवर जैसी कई बीमारिया ...और पढ़ें

HighLights
- खराब डाइट और लाइफस्टाइल के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- खराब डाइट की वजह से फैटी लिवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- डाइट में हरी सब्जियां, बेरीज आदि शामिल करने से लिवर हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods for Liver: लिवर हमारे शरीर का महत्त्वपूर्ण अंग है, जो मुख्य रूप से खाना पचाने और उससे पोषक तत्वों को अवशोषित करने और शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। यह केवल एक ऑर्गन नहीं है, बल्कि एक ग्लैंड भी है। वह भी शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड। इसके अलावा, यह ब्लड को शुद्ध करने और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि लिवर हेल्दी रहे।
हालांकि, हमारी रोजमर्रा की आदतें और खान-पान की वजह से लिवर को नुकसान हो सकता है, जो हमारे पूरे शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसलिए स्वस्थ खानपान और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर ही हम अपने लिवर की देखभाल कर सकते हैं। अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके भी आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानें Healthy Liver के लिए कुछ मददगार फूड आइटम्स।
क्रूसीफेरस सब्जियां (ब्रोकोली, गोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स)
क्रूसीफेरस सब्जियां लिवर की क्रियाशीलता को बढ़ाती हैं और इससे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। ये सभी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो लिवर को दुरुस्त रखती हैं। इनसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो न केवल लिवर के लिए बल्कि पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी)
ये सभी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो लिवर की साफाई में मदद करती हैं और इसे हमेशा स्वस्थ बनाए रखती हैं। इतना ही नहीं, बेरीज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को सुरक्षित रखते हुए इसे सूजन से भी बचाते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें: लिवर को सड़ा सकती हैं आपकी ये आदतें, देर होने से पहले कर लें इनमें सुधार
फैटी फिश (सैलमन, मैकरेल और सारडीन)
ये सभी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखती हैं और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर के विशेष रोगों, जैसे कि सोरायसिस और फैटी लिवर रोग, के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी का नियमित सेवन लिवर की ताकत और स्वास्थ्य को बढ़ाता है। इसमें मौजूद कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट लिवर की मरम्मत करते हैं और इसके पुनर्जनन को बढ़ावा देते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, मेथी, और सरसों, विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो लिवर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये सब्जियां लिवर को पोषक तत्व प्रदान करती हैं और इसकी क्रियाशीलता को बढ़ाती हैं।
लहसुन
लहसुन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स है, जो लिवर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हल्दी
हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन, एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के विशेष आंतरिक रोगों के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं,और लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें: लिवर डिजीज होने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।