Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूध के साथ गलती से भी न खाएं 5 चीजें, वरना हो जाएंगे सेहत को गंभीर नुकसान

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 05:38 PM (IST)

    दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये काफी पौष्टिक होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए उन चीजों को दूध के सा ...और पढ़ें

    दूध के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)
    दूध के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दूध कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है।
    2. इसे पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    3. कुछ फूड्स को दूध के साथ खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods To Not Eat With Milk: दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी6, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का बेहतर स्त्रोत होता है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। इसलिए इसे डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। हालांकि, दूध के साथ कुछ चीजों को बिल्कुल शामिल नहीं करना चाहिए वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानें किन फूड्स को दूध के साथ भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।

    मछली

    ज्यादा प्रोटीन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। मछली और दूध दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं। इसलिए इन्हें साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है और उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, इन्हें साथ खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: अक्सर रहते हैं सीने में जलन और पेट दर्द से परेशान, तो Acid Reflux से बचने के लिए रखें इन बातों का ख्याल

    खट्टे फल

    नींबू, संतरे जैसे खट्टे फलों को खाने से पहले या बाद दूध न पिएं। ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है और उल्टी होने जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध को पचने में समय लगता है और ऐसे में खट्टे फलों को खाने से पेट दर्द या उल्टी हो सकती है। इसलिए दोनों को खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप दें।

    दही

    दूध और दही को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं। दही और दूध साथ में खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है, जिसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्याएं शामिल हैं।

    खबरें और भी

    केला

    दूध और केला साथ में बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है, लेकिन अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां, जैसे- गैस या ब्लोटिंग की समस्या है, तो इन्हें साथ में न खाएं। इन्हें पचाने में काफी समय लगता है। इसलिए इन्हें साथ खाने से बचें।

    गुड़

    गुड़ को दूध के साथ कई लोग खाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को वर्जित बताया गया है। इसे साथ खाने से भी पेट खराब हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: बरसात में बढ़ गई है पाचन से जुड़ी परेशानी, तो इन 5 Gut Healthy Drinks से पा सकते हैं छुटकारा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।