Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्ट्रेस कर सकता है आपके दिमाग की बैटरी डाउन, Stress Relief के लिए इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

    Updated: Sun, 19 May 2024 01:57 PM (IST)

    हमारे रोजमर्रा के जीवन में ऐसे कई काम होते हैं जिनके कारण हम स्ट्रेस का शिकार बन जाते हैं। स्ट्रेस की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अ ...और पढ़ें

    इन फूड्स की मदद से पाएं तनाव से राहत (Picture Courtesy: Freepik)
    इन फूड्स की मदद से पाएं तनाव से राहत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. तनाव की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
    2. तनाव कम करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में मेडिटेशन, योग जैसी एक्टिविटीज को शामिल करना चाहिए।
    3. कुछ फूड्स की मदद से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Stress Relieving Foods: मानसिक तनाव और स्वास्थ्य का आपस में गहरा संबंध है। लंबे समय तक तनाव में रहने की वजह से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। Stress के कारण हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि का जोखिम बढ़ता है। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इसके कारण अनिद्रा, स्ट्रेस, एंजाइटी आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

    इसलिए तनाव को नियंत्रित करने के लिए योग, ध्यान, नियमित व्यायाम, सही आहार, सोशल सपोर्ट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, काम से ब्रेक लेना, अपनी हॉबीज के लिए समय निकालना और दोस्तों के साथ समय बिताना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनकी मदद से स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। आइए जानें किन फूड्स को खाने से Stress Relief करने में मदद मिल सकती है।

    डार्क चॉकलेट

    इसमें फ्लोवोनॉल्स नामक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो दिमाग को शांत रखने का काम करता है। साथ ही, याददाश्त मजबूत बनाने में मदद करता है।

    Stress Relief Foods

    फैटी फिश

    इस तरह की मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मात्रा में होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है। साल्मन, टूना आदि फैटी फिश होती हैं।

    Stress Relief Foods

    पीनट बटर

    इसमें पोलिफेनोल्स और विटामिन ई होता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और मन की शांति को बढ़ाता है।

    ब्लू बेरीज

    इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं. जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं और मानसिक चिंता को दूर करते हैं।

    Stress Relief Foods

    यह भी पढ़ें: बेकार समझकर कर रहे हैं लहसुन के छिलके फेंकने की गलती, तो जान लें इसके ये 5 गजब के फायदे

    चेरी टोमाटो

    इसमें लाइकोपीन होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है और मानसिक स्थिति को सुधारता है।

    फरमेंटेड फूड्स

    फरमेंटेड फूड्स जैसे- दही, केफिर, किम्ची आदि के सेवन से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और तनाव को कम करता है।

    केला

    इसमें विटामिन बी6 और पोटेशियम होता है, जो सेरोटोनिन को बढ़ाता है। इससे मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है।

    Stress Relief Foods

    नारियल

    इसमें मानसिक तनाव को कम करने में मदद करने वाले पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इससे स्ट्रेस से छुटकारा मिल सकता है।

    मशरूम

    इसमें विटामिन डी होता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है।

    Stress Relief Foods

    माचा

    यह एक ग्रीन टी है। इसमें एल-थीनाइन और एमीनो एसिड होता है, जो मानसिक चिंता को कम करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: इन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!

    Picture Courtesy: Freepik