Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bottle Gourd Juice Benefits: यूरिक एसिड कंट्रोल करने से लेकर वज़न घटाने तक, जानें लौकी का जूस पीने के 7 फायदे

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:48 AM (IST)

    Bottle Gourd Juice Benefits मौसमी सब्ज़ियों का सेवन आपको कई तरह की बीमारियों को मैनेज करने और यहां तक कि उनसे छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। ऐसे से ...और पढ़ें

    Bottle Gourd Juice Benefits: क्या आप जानते हैं लौकी का जूस पीने के फायदे
    Bottle Gourd Juice Benefits: क्या आप जानते हैं लौकी का जूस पीने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bottle Gourd Juice Benefits: गर्मी में मौसम में आने वाली सब्ज़ियां सेहत के साथ पेट का ख्याल रखती हैं। फिर चाहे लौकी हो, तोरई, टिंडे या फिर सीताफल। इन सब्ज़ियों का भले ही स्वाद खास न हो, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर लौकी की सब्ज़ी, जिसे कई तरह से बनाया जाता है। लौकी फाइबर से भरपूर होती है, इस स्वादिष्ट सब्ज़ी में कई पोषण तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर रखने का काम करते हैं।

    आयुर्वेद के हिसाब से रोज़ाना लौकी का जूस पीने से वात, पित्त और कफ की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह तनाव से भी राहत देता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।

    कैसे बनता है लौकी का जूस?

    लौकी का जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको लौकी का छिलका उतार कर उसे ग्राइन्डर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। इसे छानकर या बिना छाने भी पिया जा सकता है। ज़्यादातर लोगों को लौकी के जूस का स्वाद नहीं पसंद आता, लेकिन यह सेहत को काफी फायदे पहुंचाता है। हालांकि, आप इस जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए ये कर सकते हैं:

    200 to 300 ग्राम लौकी

    6 से 7 पुदीना के पत्ते

    नींबू का रस

    रॉक सॉल्ट या काला नमक

    पहले लौकी को छील लें। अब इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों के साथ पुदीना के पत्ते भी ब्लेंडर में डालें और ग्राइंड कर लें।

    पीते वक्त इसमें नींबू का रस और नमक डाल लें।

    लौकी का जूस पीने के फायदे

    1. वात, पित्त और कफ से छुटकारा

    आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को वात के अलावा पित्त और कफ (कफ) की समस्या है, उन्हें रोज़ाना एक गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए। इससे उनके शरीर को काफी आराम मिलेगा।

    2. वज़न घटाना

    फाइबर के अलावा विटामिन, पोटेशियम और आयरन की भरपूर मात्रा लौकी के जूस में पाई जाती है, जो वज़न घटाने में मदद करते हैं। इसलिए रोज़ सुबह इसे खाली पेट पीना चाहिए।

    3. यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए

    यूरिक एसिड यानी शरीर में यूरिया का लेवल बढ़ने से कई जगह सूजन आ जाती है, घुटनों में दर्द होने लगता है। इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप लौकी के जूस का उपयोग कर सकते हैं। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में लौकी का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है।

    4. पाचन में मददगार

    लौकी में सोल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है।

    5. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

    लौकी के जूस में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    6. दिल की सेहत को बनाए रखता है

    रोज़ाना लौकी का जूस पीने से दिल की सेहत को मज़बूती मिलती है। यह दिल की सेहत में सुधार लाने में बेहद असरदार है।

    7. लिवर को स्वस्थ रखता है

    कई बार खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर में सूजन की समस्या हो जाती है। इसके लिए लौकी के जूस में थोड़ा सा अदरक का जूस भी मिलाया जा सकता है। इससे लिवर की सूजन दूर होगी।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel

    खबरें और भी