Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stamina बढ़ाने से लेकर नींद की क्‍वाल‍िटी सुधारने तक, सेहत को 6 बड़े फायदे पहुंचाता है अश्वगंधा

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 02:24 PM (IST)

    अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो शरीर ताकत से भर देती है। इसके अलावा मन को शांत करती है और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि ...और पढ़ें

    शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाने में मददगार है अश्वगंधा। (Image Credit- Freepik)
    शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाने में मददगार है अश्वगंधा। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अश्वगंधा एंग्जाइटी और डिप्रेशन से राहत द‍िलाने में मददगार है।
    2. अश्वगंधा एक-दो नहीं, बल्कि ढेरों चमत्कारी गुणों की खान है।
    3. आयुर्वेद में इसे बेहद अहम औषधियों में से एक माना जाता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत में खुद को सेहतमंद रखना कोई कठ‍िन काम नहीं है। दरअसल, इस देश में आपको कई मसाले और औषध‍ि म‍िल जाएंगे जो आपकी सेहत के ल‍िए वरदान से कम नहीं हैं। बस इन्‍हें खाने का सही तरीका मालूम होना चाह‍िए। उन्‍हीं में से एक अश्‍वगंधा है। अश्वगंधा स‍िर्फ एक-दो नहीं, बल्कि अपने ढेरों चमत्कारी गुणों के लि‍ए जाना जाता है।

    यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद है। खासकर बुजुर्गों के ल‍िए तो ये रामबाण का काम करता है। हालांक‍ि आज भी ऐसे कई लोग हैं जो इसके गुणों से अनजान हैं। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग कई तरह की बीमारि‍यों की चपेट में आ रहे हैं।

    ऐसे में अश्वगंधा का इस्‍तेमाल बेहद कारगर साबित हो सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन, शारीरिक कमजोरी, नींद की कमी या इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख में अश्वगंधा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    स्‍ट्रेस से द‍िलाए राहत

    अश्वगंधा शरीर को तनाव से लड़ने में मदद करता है। यह कॉर्टिसोल नाम के स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करता है। इससे मन शांत रहता है और डिप्रेशन या एंग्जायटी जैसी समस्‍याओं से राहत मिलती है।

    शारीरिक ताकत और स्टैमिना बढ़ाए

    जो लोग जिम या एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए अश्वगंधा बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, थकान कम करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है।

    नींद की क्‍वाल‍िटी सुधारे

    अगर आप अश्‍वगंधा का सेवन करते हैं तो इससे नींद की क्‍वाल‍िटी में सुधार होता है। इसका नियमित सेवन करने से मन शांत रहता है और नींद गहरी आती है। यह शरीर को आराम देने वाला नेचुरल टॉनिक माना जाता है।

    खबरें और भी

    त्वचा को बनाए हेल्दी

    अश्वगंधा में व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से निजात द‍िलाने में मददगार है। यह सूजन से छुटकारा दिलाता है और फ्री रेडिकल डैमेज से भी आपकी स्किन को बचाता है।

    यह भी पढ़ें: शरीर की गर्मी दूर करने में मददगार है Gond Katira! लेकिन जान लें किन्हें पहुंचा सकता है नुकसान

    फर्टिलिटी बढ़ाए

    पुरुषों और महिलाओं, दोनों में ही इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करने के लिए अश्वगंधा रामबाण का काम करता है। इसके सेवन से थकान तो दूर होती ही है, साथ ही पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल में भी शानदार इजाफा देखने को मिलता है।

    दिल और ब्लड शुगर को रखे नियंत्रित

    अश्वगंधा ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रख सकता है।

    कैसे करें सेवन?

    • अश्वगंधा चूर्ण को गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले लें।
    • बाजार में इसके टैबलेट भी म‍िल जाएंगे। इन्‍हें आप डॉक्टर की सलाह से ले सकते हैं।
    • अश्वगंधा की जड़ से बनी चाय भी लाभदायक होती है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में क्‍यों पीना चाह‍िए सौंफ का शरबत? एक बार जरूर करें ट्राई; फायदे देख खुद हो जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।