Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muscles Building में मदद करते हैं ये फल, Fitness Lovers इन्हें अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 10:45 AM (IST)

    Fruits For Muscles Gain मसल्स ग्रोथ के लिए सही फलों का चयन करने और खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलता है। जो मसल्स को स्वस्थ बनाए रखता है। इसलिए अग ...और पढ़ें

    Fruits For Muscles Gain: मसल्‍स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये फल। (Image Credit- Freepik)
    Fruits For Muscles Gain: मसल्‍स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये फल। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. मसल्‍स गेन करने के ल‍िए डाइट में शामिल करें ये फल।
    2. इन फलों से मिलेगी फि‍टनेस, मजबूत बनेंगी मांसपेशियां।
    3. सेब, केला देगा आपको अंदरूनी ताकत।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हर किसी को फिट रहने की ख्वाहिश होती है। वे सबसे स्मार्ट दिखना चाहते हैं। इसके लिए वे जिम में लाखों खर्च करते हैं। कई को तो फायदा भी दिखता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो चाहे कुछ भी कर लें उनके शरीर पर कोई असर नहीं होता है। दरअसल मसल्स ग्रोथ या स्मार्टनेस के लिए सही पोषण का होना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि सिर्फ प्रोटीन या मांसाहारी आहार से ही मसल्स बन सकते हैं। ये बात कुछ हद तक सही भी है लेकिन कई फल ऐसे भी हैं जो मसल्स को मजबूत बनाने और उनके विकास में सहायक होते हैं।

    इन फलों में न केवल प्रोटीन होता है बल्कि विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो मसल्स ग्रोथ (Fruits For Muscles Gain) के साथ शरीर की संपूर्ण सेहत में भी सुधार लाते हैं। हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मसल्स ग्रोथ में सहायक होते हैं और इन्हें अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है।

    केला

    केले में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एक्सरसाइज से पहले या बाद में केला खाने से ऊर्जा का संचार होता है।

    यह भी पढ़ें: कमजोर मांसपेशियों में जान फूंक देंगे 5 टिप्स, गठीला शरीर देखकर हर कोई पूछेगा अंदरूनी ताकत का राज

    कीवी

    कीवी में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। मसल्स ग्रोथ में भी ये मदद करते हैं। इस फल को सलाद या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है।

    सेब

    सेब में फाइबर और विटामिन सी के साथ कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। ये मसल्स को ताकत देने का काम करते हैं।

    अनार

    अनार खाने से खून की कमी दूर होती है। इस फल में आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इससे मसल्स तेजी से बढ़ते हैं।

    तरबूज

    तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। यह रसीला फल नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने में कारगर माना जाता है। ये फल हमारे मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। जिससे मसल्स को मजबूती मिलती है।

    खबरें और भी

    अंगूर

    अंगूर में कार्बोहाइड्रेट्स और ग्लूकोज जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये हमारे मसल्स को एनर्जी देने का काम करते हैं। इसे एक्सरसाइज से पहले खाकर मसल्स की स्टैमिना को बढ़ाया जा सकता है।

    इन फलों को ऐसे करें डाइट में शामिल

    • स्मूदी, फ्रूट सलाद या शेक के साथ लें।
    • सुबह नाश्ते में या प्री-वर्कआउट स्नैक के रूप में खाएं।
    • दही या ओट्स के साथ मिलाकर एक हेल्दी स्नैक तैयार करें।

    यह भी पढ़ें: Muscle Gain Tips: मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा इन चीज़ों का भी ध्यान रखना है जरूरी