Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तभी कहते हैं रात को नहीं खाना चाहिए लहसुन, एक-दो नहीं बहुत हैं नुकसान- पढ़िए डिटेल

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 07:00 AM (IST)

    रात को लहसुन खाने के कई नुकसान हैं। (garlic side effects) लहुसन का अगर फायदा लेना चाहते हैं तो सुबह में ही आप लहसुन खाएं। रात में लहसुन खाना लहसुन खान ...और पढ़ें

    लहसुन मुंह में दुर्गंध पैदा करता है तभी सुबह ही खाना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    लहसुन मुंह में दुर्गंध पैदा करता है तभी सुबह ही खाना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Garlic Side Effects लहसुन एक प्राकृतिक और स्वादिष्ट मसाला है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। लेकिन रात में लहसुन खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। कई लोगों का कहना होता है कि रात को नहसुन नहीं खाना चाहिए।

    क्या सच में ही ऐसा कोई कारण है कि रात को लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि रात को लहसुन क्यों नहीं खाना चाहिए। ये काफी हद तक सही है कि रात को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई कारण हैं। 

    यह भी पढ़ें : चेहरे पर है सूजन और शुगर भी Uncontrol? पीना शुरू कर दें कच्ची हल्दी का पानी- खुद महसूस करेंगे फर्क

    लहसुन खाने से होती है नींद की कमी

    देर रात (why not eat garlic at night) में लहसुन खाना नींद की समस्या कर सकता है। दरअसल लहसुन बहुत तेजी से शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। रात में लहसुन खाने से शरीर की थकान दूर होती है तो नींद की समस्या उत्तपन्न हो जाती है। इस कार से आपको नींद नहीं आती है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।

    डाइजेशन की होती है प्रॉब्लम

    लहसुन देर रात में खाने से (Digestion Problem) डाइजेशन की प्राबॅल्म को बढ़ा देता है। लहसुन आपके पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है। रात में लहसुन खाने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि गैस, पेट दर्द, और दस्त। इस कारण से रात को लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हमेशा लहसुन का सेवन दिन में ही करना चाहिए। 

    खबरें और भी

    बदबू और सांसों की समस्या

    लहसुन में जो यौगिक होता है वो आपके मुंह और सांसों में बदबू पैदा करता है। लहसुन रात को खाने से पूरी रात मुंह में इसकी दुर्गंध रहती है। रात में लहसुन खाने से आपको अगले दिन तक बदबू और सांसों की समस्या हो सकती है। मुंह की दुर्गंध सुबह तक आपमें बरकरार रहती है। एक यह भी सबसे बड़ी वजह है कि रात को लहसुन का सेवन करके कभी नहीं सोना चाहिए। 

    सुबह उठकर खाएं लहसुन

    लहसुन खाने का सबसे बड़ा फायदा सुबह को होता है। सुबह को लहसुन खाने से आपका दिल मजबूत होता है। इसके साथ ही आपका खून भी लहसुन पतला करता है। खून को पतला करने में लहसुन अच्छी भूमिका निभाता है। रोजाना सुबह उठकर लहसुन चबाने से काफी हद तक दिल की बीमारियां दूर हो जाती हैं। 

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।