Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gauhar Khan: डिलीवरी के 10 दिनों में ही गौहर खान ने घटाए 10 किलो वजन, जानें एक्ट्रेस की वेट लॉस जर्नी

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 04:49 PM (IST)

    Gauhar Khan एक्ट्रेस गौहर खान जिन्होंने हाल ही में अपने पति जै़द दरबार के साथ मिलकर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वह अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर क ...और पढ़ें

    गौहर खान ने 10 दिनों में कम किए 10 किलो वजन
    गौहर खान ने 10 दिनों में कम किए 10 किलो वजन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gauhar Khan: मां बनने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों पैरेंटहुड का आनंद ले रही हैं। उन्होंने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि गौहर और उनके पति ज़ैद दरबार ने 10 मई, 2023 अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और तबसे ही दोनों सोशल मीडिया पर नए माता-पिता के स्ट्रगल्स को साझा करते नजर आते हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि बच्चे को जन्म देने के 10 दिनों के अंदर ही उन्होंने 10 किलो वजन घटा लिया है। प्रेग्नेंसी के बाद का उनका गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

    दरअसल, एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने बच्चे को जन्म देने के बाद 10 दिनों में 10 किलो वजन कम करने की बात कही। उनके इस खुलासे ने नेटिजेंस को चौंका दिया है।

    मिरर सेल्फी में गौहर खान के चेहरे पर न्यू मॉम वाला ग्लो नजर आ रहा है। इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर का नाइट सूट पहना हुआ और अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। इसी तस्वीर में वो पहले से काफी स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। उनका यह हैरान कर देने वाला ट्रांस्फॉर्मेशन देख लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने यह कैसे किया।

    गौहर खान ने कैसे कम किया अपना वजन?

    गौहर खान अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर खुलासा किया है। उनका कहना है कि " मैंने सोचा था कि मुझे गर्भावस्था के दौरान वजन कम करने में थोड़ा समय लगेगा। बच्चे के वजन को एक तरफ रख दें, तो भी आपका 5-6 सप्ताह में कुछ किलो ही वजन कम होता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरा वजन अचानक 10 किलो कैसे कम हो गया। डिलीवरी के बाद मेरी बहन, मेरी मां और मेरी सास मुझे हर संभव खाना खिला रही थीं।"

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे बताया कि "ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि मैं बेबी के जन्म की दूसरी सुबह से ही पूरी तरह से एक्टिव थी और अपने बच्चे के लिए सब कुछ खुद ही कर रही थी। इससे वजन कम करने में मदद मिली। शारीरिक गतिविधि, शायद थकान और बच्चे के लिए जो कुछ भी मुझे करना पड़ा, उससे वजन कम हुआ। मैं खुद बहुत हैरान थी कि मैंने लगभग 10 दिनों में 10 किलो वजन कम कर लिया।"

    एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद वह खुद ही सबकुछ कर रही थीं। गौहर ने कहा कि "मैं पर्याप्त खा रही थी और पूरी रात जागकर सारी कैलोरी बर्न कर रही थी। खासकर पहले कुछ हफ्तों में क्योंकि बच्चा मुश्किल से सो रहा था और भूख लगने की वजह से हर दो घंटे में उठ रहा था। मुझे लगता है कि उन कारणों से मेरा वजन कम हो गया। उन सभी के लिए मेरा पूरा सम्मान और प्यार है, जो इस दौर से गुजर रही हैं (गर्भावस्था के दौरान वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं)। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें वजन कम करने में महीनों लग जाते हैं, यहां तक कि अपनी पुरानी शेप में वापस आने में एक साल भी लग जाता है।"

    एक्ट्रेस ने पोस्ट डिलीवरी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वह पर्पल कलर के आउटफिट में काफी हॉट दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने कितनी जल्दि अपना पुराना शेप वापस पा लिया है।

    Pic Credit: Gauhar Khan Instagram