विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jo Lindner Death: जर्मन बॉडीबिल्डर जो लिंडनर का निधन, इस दुर्लभ बीमारी से थे पीड़ित

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 02 Jul 2023 11:32 AM (IST)

Jo Lindner Death मशहूर जर्मन बॉडीबिल्डर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जो लिंडनर के निधन की खबर जिस किसी ने सुना ...और पढ़ें

जर्मन बॉडीबिल्डर जो लिंडनर का 30 साल की उम्र में निधन
जर्मन बॉडीबिल्डर जो लिंडनर का 30 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jo Lindner Death: रविवार सुबह जर्मन बॉडीबिल्डर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जो लिंडनर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। जो लिंडनर ने 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बारे में जो कुछ दोस्तों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। बॉडीबिल्डर के निधन के बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए उनकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि लिंडनर का निधन एन्यूरिज्म के कारण हुआ।

इससे पहले खुद जो लिंडनर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें रिपलिंग मसल्स डिजीज (आरएमडी) के पीड़ित होने का पता चला है। तो चलिए जानते हैं क्या है एन्यूरिज्म और रिपलिंग मसल्स डिजीज, जो बना बॉडीबिल्डर की मौत की वजह-

क्या है एन्यूरिज्म?

एन्यूरिज्म एक गंभीर बीमारी है, जो जानलेवा तक साबित हो सकती है। इसे धमनी विस्फार या धमनीस्फीति भी कहा जाता है। दिमाग, पैर और पेट में होने वाली ये बीमारी खून की नसों में कमजोरी आ जाती है। इसकी वजह से प्रभावित भाग में सूजन आ जाती है और उस हिस्से में खून जमा होने लगता है। इस बीमारी के होने पर दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है और नसें भी दर्द करने लगती है। कई लोग इस गंभीर बीमारी की वजह से जान भी गंवा चुके हैं।

एन्यूरिज्म के लक्षण क्या है?

  • सिरदर्द
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • गर्दन में दर्द
  • शरीर के किसी भी अंग का काम करना बंद कर देना

रिपलिंग मसल्स डिजीज क्या है?

यह एक न्यूरोमस्कुलर विकार है, जो मांसपेशियों में खिंचाव, टकराव या मूवमेंट की वजह से होने वाले स्ट्रेस के कारण होता है। अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का एक हिस्सा, जेनेटिक एंड रेयर डिजीज इंफॉर्मेशन सेंटर (GARD) के अनुसार, आरएमडी एक दुर्लभ स्थिति है, जो मुख्य रूप से मांसपेशियों को प्रभावित करती है। इस बीमारी में थकान, ऐंठन और मांसपेशियों में अकड़न आम है।

रिपलिंग मसल्स डिजीज के लक्षण

  • मांसपेशियों में कंपन या मरोड़
  • मांसपेशियों में अकड़न
  • मांसपेशियों में दर्द
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • मांसपेशियों में कमजोरी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik