Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात में सोने से पहले डाल लीजिए हाथ-पावं धोने की आदत, इन परेशानियों से रहेंगे दूर

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 04:50 PM (IST)

    हाथ-पैर धोने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे कि सर्दी खांसी और फ्लू। रोजाना आप जब मुंह हाथ धोकर सोने जाते हैं तो काफी हद तक आप बीमारियों से दूर ...और पढ़ें

    मुंह हाथ धोकर सोने से नींद अच्छी आती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    मुंह हाथ धोकर सोने से नींद अच्छी आती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोने से पहले हाथ-पैर धोना एक अच्छी आदत है जो आपको कई परेशानियों से दूर रख सकती है। अगर रात को बिस्तर पर जाने से पहले आप अपने हाथ पांव धोते हैं तो यह आपकी एक बहुत अच्छी आदत हो सकती है। क्योंकि बिस्तर पर रात को जाने से पहले आप अगर अपने हाथ पांव धोकर सोने जाते हैं तो इससे एक तो नींद बहुत अच्छी आती है। दूसरा आपकी सेहत के लिए भी यह प्रैक्टिस काफी अच्छी है। 

    1. बीमारियों से बचाव: हाथ-पैर धोने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, जैसे कि सर्दी, खांसी और फ्लू। रोजाना आप जब मुंह हाथ धोकर सोने जाते हैं तो काफी हद तक आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। बैक्टरिया इससे खत्म हो जाते हैं और संक्रमण फैलने का खतरा भी खत्म हो जाता है। इसलिए संक्रमण से होने वाली बीमारियों से आप काफी हद तक खुद को बचाए रखते हैं।

     

    यह भी पढ़ें : क्या होती है Co-Sleeping तकनीक और किस उम्र के बाद माता-पिता को कर देना चाहिए बच्चों का बिस्तर अलग

    2. त्वचा की समस्याएं: हाथ-पैर धोने से आप त्वचा की समस्याओं से बच सकते हैं, जैसे कि एक्जिमा, दाद और खुजली। हाथ पांंव नहीं धोने की वजह से आपको काफी अलर्जी हो सकती है। यह आपके लिए स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है। ऐसे में हाथ पांव धोना सोने से पहले आपको एलर्जी से बचाता है। 

    3. नींद की गुणवत्ता में सुधार: हाथ-पैर धोने से आपको अच्छी नींद मिल सकती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। एक सबसे अच्छी यह बात है कि रात को आपको नींद काफी अच्छी आती है। नींद की गुणवत्ता में आपको काफी सुधार मिलता है। आप रात भर सुकून के साथ सो पाते हैं। इससे दिमागी रूप से भी तनाव खत्म हो जाता है। 

    खबरें और भी

    4. स्वच्छता और स्वास्थ्य: हाथ-पैर धोने से आप स्वच्छता और स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। कोशिश करें कि सोने से करीब 15 मिनट पहले आप हाथ पांव धोएं। जिससे आपके शरीर पर जमी धूल मिट्टी दूर हो जाए और आपको अच्छी नींद आ सके।  

    हाथ-पैर धोने के लिए इन तरीकों का करें पालन 

    1. साबुन और पानी का उपयोग करें: हाथ-पैर धोने के लिए साबुन और पानी का उपयोग करें।

    2. हाथ-पैर को अच्छी तरह से धोएं: हाथ-पैर को अच्छी तरह से धोएं और साफ करें।

    3. हाथ-पैर को सुखाएं: हाथ-पैर को सुखाएं और उन्हें साफ रखें।

    यह भी पढ़ें : हर किसी की बुराई करने वाले लोग किसी के नहीं होते सगे, मौका मिलते ही लोगों को बताते हैं आपकी कमियां