Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपच की समस्या से पाएं मिनटों में छुटकारा, इन घरेलू नुस्खों द्वारा

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jan 2021 09:14 AM (IST)

    मनपसंद खाना देखकर खुद को रोक पाना खानपान के शौकीनों के लिए बड़ा मुश्किल होता है लेकिन जुबां को अच्छी लगने वाली ये डिशेज़ अपच की वजह भी बन सकती हैं। तो ...और पढ़ें

    अपच की समस्या से बेहद परेशान महिला
    अपच की समस्या से बेहद परेशान महिला

    ठीक से खाना न पचने की वजह से जब पेट में बेचैनी और भारी-भारी सा महसूस हो तो इसे अपच कहा जाता है। तनाव, स्मोकिंग, एल्कोहल पीना, पेट में इंफेक्शन के साथ दवाइयों का सेवन जैसी कई वजहें अपच का कारण बन सकती हैं। बड़ो से लेकर बच्चों तक को ये समस्या हो सकती है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए दवाइयां लेने की जगह पहले घरेलू उपचारों की मदद लें। जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। तो आइए जानते हैं अपच की समस्या से तुरंत आराम के लिए किचन में मौजूद किन चीज़ों का कर सकते हैं सेवन।

    1. अदरक

    अपच की प्रॉब्लम दूर करने में अदरक है बेहद फायदेमंद, क्योंकि ये पेट में बने एसिड को कम करता है। इसके लिए अदरक के छोटा टुकड़ा लेकर चबाएं या फिर अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

    2. नींबू

    खाने को जल्द पचाने और अपच दूर करने में नींबू के इस्तेमाल करने की सलाह हर कोई देता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक टेबल स्पून नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे खाना आसानी से पच जाता है। 

    3. अजवाइन

    अजवाइन भी अपच की समस्या दूर करने का असरदार घरेलू नुस्खा है। इसके लिए अजवाइन को चुटकी भर हींग और काले नमक के साथ चूरन की तरह खाकर पानी पी लें। इससे अपच में होने वाले पेट दर्द और ऐंठन में तुरंत आराम मिलता है। 

    4. छाछ

    छाछ (बटर मिल्क) खाने को बहुत जल्द और आसानी से पचाता है। इसमें थोड़ा सा काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलानने से न सिर्फ इसका स्वाद अच्छा हो जाता है बल्कि अपच की समस्या भी नहीं होती। 

    5. दालचीनी

    दालचीनी अपच के कारण पेट फूलने और पेट की मरोड़ में आराम दिलाती है। 1/2 चम्मच दालचीनी 1 कप गर्म पानी में मिलाकर पीने से अपच की समस्या कम होती है।

    Pic credit- Freepik

    खबरें और भी