Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2025 में छाया हुआ है Girl Dinner का मजेदार ट्रेंड, लेक‍िन क्या ये सेहत के लिए ठीक है? जानें सब कुछ

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 01:55 PM (IST)

    आजकल सोशल मीडिया पर गर्ल डिनर ट्रेंड कर रहा है जिसमें महिलाएं थकान होने पर स्नैक्स और फ्रूट्स की प्लेट सजाकर खाती हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार कभी ...और पढ़ें

    क्‍या है गर्ल डि‍नर ट्रेंड (Image Credit- Freepik)
    क्‍या है गर्ल डि‍नर ट्रेंड (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग सरल ऑप्शन तलाशते हैं।
    2. खानपान को लेकर तो खास सावधानी बरती जाती है।
    3. इन द‍िनों गर्ल ड‍िनर का ट्रेंड वायरल हो रहा है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज के समय में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। उसका नाम Girl Dinner है। ये नाम थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन इसका मतलब बहुत आसान है। जब किसी दिन खाना बनाने का मन नहीं हो या थकान के कारण आपको कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो तो लोग तरह-तरह के स्नैक्स, फ्रूट्स, वेज‍िटेबल्‍स या जो कुछ भी घर पर मौजूद हो, उन्हें एक प्लेट में सजा कर खा लेते हैं। इसी को मजेदार अंदाज में 'गर्ल डिनर' कहा जाने लगा है।

    इस ट्रेंड की शुरुआत तब हुई जब महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी स्नैक प्लेट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। धीरे-धीरे इसे लोगों ने पसंद करना शुरू कर द‍िया। ये कम समय में तैयार हो जाता है। जब प्‍लेट में कई तरह की चीजें रखी होतीं हैं तो देखने में भी सुंदर लगता है। लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या ये हमारे शरीर के लिए हेल्‍दी है? आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको गर्ल ड‍िनर ट्रेंड के बारे में व‍िस्‍तार से पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

    आख‍िर क्‍या है Girl Dinner?

    क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताब‍िक, गर्ल डिनर का मतलब होता है ऐसा खाना ज‍ि‍से बनाना आसान हो। जिसे आप बिना ज्‍यादा मेहनत के खा सकें। अक्‍सर इसमें कुछ हल्की-फुल्की चीजें ही शाम‍िल होती हैं, जैसे फ्रूट्स, वेजीज, पनीर, अंडा, ड्राई फ्रूट्स। ये ट्रेंड तब शुरू हुआ था जब कई लड़क‍ियों और मह‍िलाओं ने अपनी ऐसे ही खाने की प्लेटें सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कीं थीं। कुछ प्लेट्स में ढेर सारी चीजें होती हैं, जैसे सलाद, जैम, ब्रेड, अचार। जबक‍ि कुछ में बस स्ट्रॉबेरी, पॉपकॉर्न, पनीर और उबला हुआ अंडा होता है।

    क्या ये सेहत के लिए ठीक है?

    क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताब‍िक, अगर आप कभी-कभार ऐसा खाना खाते हैं तो सेहत को कोई नुकसान नहीं हाेगा। हालांक‍ि, लंबे समय तक इसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, इस तरह का खाना खाने से आपको पूरा पोषण नहीं म‍िल पाता है, ज‍िससे आपको कई समस्‍याएं हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    कैसा हो हेल्दी गर्ल डिनर?

    गर्ल डिनर को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि आपकी प्लेट कलरफुल हो। यहां कलरफुल का मतलब हरी सब्जि‍यों, फलों और प्रोटीन से है।

    ये है प्रोटीन का बढ़ि‍या सोर्स

    • उबले अंडे (6.3 ग्राम)
    • तुर्किए मीट स्लाइस (2.2 ग्राम)
    • स्विस चीज (7.7 ग्राम)
    • मोजरेला (6.3 ग्राम).
    • नॉन-फैट पनीर (12 ग्राम)
    • ग्रीक योगर्ट (9 ग्राम)
    • बादाम (6 ग्राम)
    • अलसी (18.3 ग्राम)
    • अखरोट (15.2 ग्राम)

    फाइबर के अच्छे स्रोत

    • चेरी टोमैटो (2 ग्राम)
    • खीरा (0.52 ग्राम)
    • अजवाइन स्टिक (एक ग्राम)
    • फल जैसे सेब (3 ग्राम)
    • ब्लूबेरी (3.6 ग्राम)
    • केला (3.9 ग्राम)
    • हुमस (0.89 ग्राम)
    • एडामामे (8.1 ग्राम)
    • अचार वाली सब्जियां (3.1 ग्राम)

    यह भी पढ़ें: हमारा खानपान ही करता है औषधि का काम, मौसम के हिसाब से ऐसे करें डाइट में बदलाव

    हेल्दी फैट्स के ऑप्‍शन

    एवोकाडो स्लाइस (30 ग्राम)

    ऑलिव ऑयल (14 ग्राम)

    नारियल (14 ग्राम)

    ये रहे कुछ हेल्दी गर्ल डिनर आइडियाज

    • टोमैटो स्लाइस पर थोड़ा ऑलिव ऑयल और ऊपर से ड्राईफ्रूट डालकर खा सकते हैं।
    • मोजरेला और टमाटर का सलाद बना सकते ह‍ैं।
    • खीरा और अजवाइन हुमस के साथ भी खाया जा सकता है।
    • सेब के स्लाइस पर Almond Butter लगाकर भी खा सकते हैं।

    क्‍यों 2025 में वायरल हो रहा ट्रेंड?

    गर्ल ड‍िनर ट्रेंड 2023 में सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ था। अब 2025 में फ‍िर से लोग इसे पसंद क‍र रहे हैं। दरअसल, आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों के पास समय की कमी है। ऐसे में लोगों के ल‍िए ये बेहतरीन ऑप्‍शन बनता जा रहा है। इसे मह‍िलाएं तो खासकर फॉलो कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: दिनभर ऑफिस में बैठे-बैठे खराब हो रही है सेहत, तो 5 टिप्स वर्कप्लेस में बनाएंगे फिट

    Source- Cleveland Clinic

    • https://health.clevelandclinic.org/what-to-know-about-girl-dinner