Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hangover Remedies: हैंगओवर बना सकता है नए साल के पहले दिन को फीका, इन 5 तरीकों से पाएं इससे राहत

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 02:00 PM (IST)

    न्यू ईयर्स ईव सेलिब्रेट करने के लिए लोग घूमना-फिरना या अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करते हैं। अल्कोहल सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है यह जा ...और पढ़ें

    न्यू ईयर पार्टी के बाद इन आसान तरीकों से पाएं हैंगओवर से छुटकारा
    न्यू ईयर पार्टी के बाद इन आसान तरीकों से पाएं हैंगओवर से छुटकारा

    HighLights

    1. शराब पीने की वजह से अगली सुबह हैंगओवर का सामना करना पड़ सकता है।
    2. इसमें सिर दर्द, थकावट, मितली आना, लाल आंखें, पेट में बेचैनी, जैसे लक्षण नजर आते हैं।
    3. अदरक, नारियल पानी, पानी और एवाकाडो आदि खाने से हैंगओवर उतारने में मदद मिल सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hangover Remedies: पुराने साल को अलविदा कह, नए साल के स्वागत के लिए अक्सर हम अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ पार्टी करते हैं। 31 दिसंबर की रात, जिसे न्यू ईयर्स ईव भी कहा जाता है, पार्टियों के शोर-गुल में डूबा रहता है। इस साल तो इस सेलिब्रेशन को और भी धमाकेदार बनाने के लिए न्यू ईयर लॉन्ग विकेंड पर आया है, जिस वजह से आपके पास पूरे तीन दिन का समय मिला है, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए। लेकिन मस्ती को और बढ़ाने के चक्कर में कई बार कई लोग शराब को भी अपनी पार्टी का हिस्सा बना लेते हैं, जिसका खामियाजा अगली सुबह उठाना पड़ता है, हैंग ओवर के रूप में। हैंगओवर की वजह से, आपकी अगली सुबह खराब हो सकती है, जो आपके न्यू ईयर के उत्साह को भी फीका कर सकती है। वैसे तो, कोशिश करें कि अपनी पार्टी में आप अल्कोहल को शामिल ही न करें, लेकिन अगर आप फिर भी कर रहे हैं, तो इन तरीकों से आप हैंगओवर से बचाव कर सकते हैं।

    क्या होता है हैंगओवर?

    हैंगओवर उस कंडिशन को कहते हैं, जब शराब पीने की वजह से अनचाहे मेंटल और फिजिकल लक्षण नजर आते हैं, जैसे- सिर दुखना, मितली या उल्टी आना, थकावट, चक्कर आना, रोशनी या आवाज से तकलीफ होना आदि। हालांकि, हैंगओवर शराब पीने के कुछ घंटों बाद शुरू होता है, लेकिन यह काफी लंबे समय तक रह सकता है, जो आपका पूरा दिन बरबाद करने के लिए काफी है। आमतौर पर, हैंगओवर होने के कुछ कारण होते हैं, जो शराब पीने के साइड इफेक्ट के रूप में भी देखे जा सकते हैं। वे कारण हैं- डिहाइड्रेशन, ठीक से नींद न आना, इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस, ब्लड शुगर लेवल का डाउन होना, अपच और इंफ्लेमेशन। इस वजहों से हैंगओवर के लक्षण नजर आने शुरू हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: आपकी ये आदतें बना सकती हैं आपको उम्र से पहले बूढ़ा, इनमें बदलाव कर, करें इससे बचाव

    हैंगओवर उतारने के तरीके...

    अदरक की चाय

    अदरक हैंगओवर उतारने का रामबाण नुस्खा हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो मितली और अपच की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसलिए हैंगओवर उतारने के लिए गर्म पानी में अदरक के कुछ कटे हुए टुकड़े डालकर पीने से हैंगओवर की वजह से होने वाली मितली, उल्टी और बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है।

    नारियल पानी

    शराब पीने की वजह से आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स में इंबैलेंस हो सकता है, जिस कारण से चक्कर आना, सिर दुखना, हार्ट बीट का तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस परेशानी से राहत पाने के लिए नारियल पानी पीएं। यह आपके शरीर को हाइड्रेट भी करेगा और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में भी मदद करेगा।

    खबरें और भी

    पानी

    अल्कोहल पीने की वजह से आपकी बॉडी में डिहाइड्रेशन हो सकती है। अल्कोहल का नेचर ऐसा होता है कि वह आपके शरीर को डिहाइड्रेट बना देता है। इसलिए पानी पीएं। पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी दूर होगी, जिससे मांसपेशियों की अकड़न से राहत मिल सकती है।

    एवाकाडो और नट्स

    अल्कोहल की वजह से आपके लिवर पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस कारण से आपके लिवर को डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे फूड आइटम्स खाएं, जिससे आपके लिवर के सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

    नींद

    शराब की वजह से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। इस कारण से आपका मूड खराब रहता है और आप काफी थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिए थोड़ी देर सोने से आपकी थकावट कम हो सकती है और आपका मूड भी बेहतर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: आपके गट में पाया जाने वाला बैक्टिरीया बन सकता है अल्जाइमर की वजह, स्टडी में हुआ खुलासा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik