Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हवा में कैसे फैलता है Hantavirus? कोविड जैसा नहीं है खतरा, बस भूलकर भी न करें 3 गलतियां

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:30 PM (IST)

    अटलांटिक क्रूज शिप पर हंतावायरस फैलने से 3 मौतें हुई हैं, जिसके बाद WHO ने 12 देशों को चेतावनी दी है। यह वायरस चूहों के मल-मूत्र से फैलता है, इंसानों ...और पढ़ें

    हंतावायरस कैसे फैलता है हवा में, जानें बचाव के तरीके (Picture Credit- AI Generated)

    हंतावायरस कैसे फैलता है हवा में, जानें बचाव के तरीके (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अटलांटिक क्रूज शिप पर फैले हंतावायरस ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले से सामने आते ही दुनियाभर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट पर हैं। साथ ही WHO ने 12 देशों के लिए चेतावनी जारी की है।

    नया कोरोना नहीं है यह वायरस

    इस वायरस के सामने आते ही लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि कहीं यह नई महामारी तो नहीं? हालांकि, WHO ने साफ किया है कि आम जनता के लिए इसका खतरा न के बराबर है, क्योंकि हंतावायरस, कोविड-19 की तरह नहीं फैलता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर यह वायरस फैलता कैसे है?

    कैसे शिकार बनाता है हंतावायरस?

    डॉ. अरविंदा एस एन (लीड कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन, एस्टर आरवी हॉस्पिटल, बैंगलोर) बताते हैं कि इस संक्रमण का मेन सोर्स इंसान नहीं, बल्कि चूहे होते हैं। जब संक्रमित चूहे किसी बंद या कम हवा वाली जगह जैसे पुराने शेड, स्टोर रूम या टेंट में अपना मल, मूत्र या लार छोड़ते हैं, तो वायरस हवा के बारीक कणों में घुल जाता है। 

    जब कोई व्यक्ति वहां सांस लेता है, तो वह इसका शिकार हो जाता है। क्रूज पर भी यह बीमारी लोगों के सीधे संपर्क से नहीं, बल्कि खराब रखरखाव और चूहों की मौजूदगी के कारण फैली है।

    यात्रियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

    जो लोग अक्सर ट्रैकिंग, कैंपिंग या ग्रामीण इलाकों में समय बिताते हैं (खासकर अर्जेंटीना और चिली के जंगली क्षेत्रों में), उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप ऐसे किसी प्रभावित क्षेत्र से लौटे हैं, तो अगले कुछ हफ्तों तक अपनी सेहत पर नजर रखें। तेज बुखार, थकान या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बताएं।

    खबरें और भी

    बचाव के आसान तरीके

    • हंतावायरस से सुरक्षित रहना बहुत आसान है। अपने घरों और किचन को चूहों से दूर रखें। 
    • चूहों की गंदगी साफ करने के लिए सूखी झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे वायरस हवा में उड़ने लगता है। 
    • हमेशा दस्ताने और मास्क पहनें, गंदगी पर कीटाणुनाशक स्प्रे करें और फिर गीले कपड़े से सफाई करें। 
    • आपकी थोड़ी-सी समझदारी ही इस बीमारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।

    यह भी पढ़ें- क्या कोरोना जैसी महामारी बनेगा Hantavirus? क्रूज पर फैले संक्रमण पर WHO ने दिया बड़ा अपडेट