यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लिवर खराब होने पर भूल से भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत प्यारी है तो आज ही से दें इन पर ध्यान
लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग होता है। इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। खराब खानपान और जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं जैसे कि फै ...और पढ़ें

HighLights
- लिवर हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा होता है।
- खराब खानपान के कारण लिवर पर दबाव पड़ता है।
- लिवर खराब होने पर आपको कुछ चीज नहीं खानी चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग होता है। इसका ख्याल रखेन की जिम्मेदारी भी हमारी ही होती है। हालांकि, आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लाेगों में लिवर से जुड़ी दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर के मामले तो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आपने देखा होगा कि जब भी किसी को लिवर से जुड़ी कोई परेशानी होती है तब उसे शराब पीने से मना किया जाता है।
लेकिन आपको बता दें कि लिवर के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आपको खाने से परहेज करना चाहिए। इससे आपका लिवर सुरक्षित रहेगा। हालांकि अगर आपका लिवर डैमेज हो गया है ताे भी कुछ फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। इससे आपकी दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है।
हम आपको अपने लेख में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हाे सकता है। साथ ही हम आपको लिवर डैमेज होने पर शरीर में नजर आने वाले लक्षणों के बारे में भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
लिवर डैमेज होने के लक्षण
- जी मिचलाना और उल्टी
- पेट की सूजन
- त्वचा में खुजली
- नींद की कमी
- पैराें में सूजन
शुगर
अगर आपका लिवर डैमेज हो चुका है तो आपको चीनी खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप फ्रूट जूस पीते हैं, या फिर कैंडी या कुकीज खाते हैं तो आपको अभी से सावधान होने की जरूरत है। कुल मिलाकर जितने भी स्वीट डिश होते हैं, उनसे आपको परहेज करना है। ये आपके लिवर में और फैट बढ़ा देते हैं। इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
खबरें और भी
जंक फूड
लिवर से जुड़ी बीमारी होने पर आपको पूरी तरह से जंक फूड से दूरी बना लेनी है। समोसे, बर्गर और पिज्जा जैसी चीजें खाने में तो स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन ये आपके लिए जहर से कम नहीं हैं। दरअसल, इनमें फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ये हर रूप में लिवर के लिए ठीक नहीं होती हैं।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत के बाद चर्चा में है Botox, जानें इस ट्रीटमेंट के फायदे-नुकसान और रिस्क
शराब
शराब हमारे लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन है। डॉक्टर भी लिवर से जुड़ी दिक्कतें होने पर तुरंत इसे बंद करने की सलाह देते हैं। इससे लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। कई मामलों में जानलेवा हो सकता है।
नमक
नमक लिवर की दिक्कतों को और बढ़ा देता है। ज्यादा नमक खाने से नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके लिए आपको बाहरी चीजों आर पैक्ड फूड को खाना बंद ही कर देना चाहिए।
रेड मीट
अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपका लिवर डैमेज हो चुका है तो भूल से भी रेड मीट न खाएं। इसमें फैट और कैलोरी दोनों ही ज्यादा मात्रा में होते हैं। इससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: इन जरूरी टेस्ट से करें लिवर की हिफाजत, समय रहते पहचानें खतरा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।