Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाई बीपी कंट्रोल करने के साथ मेमोरी बूस्ट करने तक, चुकंदर का जूस पीने के हैं गजब के फायदे

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 12:00 PM (IST)

    Beetroot Juice Benefits सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के बदलाव करने लगते हैं। इस मौसम में चुकंदर खाने के बड़े फायद ...और पढ़ें

    Beetroot Juice Benefits: चुकंदर का जूस पीने के हैं कई बड़े फायदे
    Beetroot Juice Benefits: चुकंदर का जूस पीने के हैं कई बड़े फायदे

    HighLights

    1. चुकंदर के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
    2. फाइबर से भरपूर चुंकदर का जूस पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Beetroot Juice Benefits: चुकंदर को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह एक जड़ वाली सब्जी है, जिसे सर्दियों में खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में करते हैं, इसके अलावा आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं, जिसके कई बड़े फायदे हैं। इस जूस में एंटीऑक्सिडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में चुकंदर के जूस पीने के क्या फायदे हैं।

    हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार

    अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस जरूर पिएं। इसमें नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है।

    पाचन स्वास्थ्य में सुधार

    फाइबर से भरपूर चुंकदर का जूस पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, वो अपनी डाइट में चुकंदरा का जूस जरूर शामिल करें, इसे पीने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है और कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या है नोसेबो इफेक्ट और कैसे यह कर सकता है आपकी सेहत को प्रभावित? जानें यहां

    मेमोरी बूस्ट करता है

    नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से याददाश्त तेज होती है। इसमें मौजूद नाइट्रेट रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देकर और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर इसे हेल्दी रखता है।

    सूजन को कम करने में मददगार

    चुकंदर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई गंभीर बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इससे मोटापा, हृदय रोग, यकृत रोग जैसी घातक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

    चुकंदर का जूस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।

    खबरें और भी

    स्टेमिना बढ़ाए

    अगर आपको भी अक्सर थकान महसूस होती है, तो अपनी डाइट में चुकंदर का जूस जरूर शामिल करें, इसे पीने आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। यह मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें: नहीं बढ़ रही है बच्चे की हाइट, तो आज से ही खिलाएं ये हेल्दी फूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik