Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curd Benefits: पाचन को दुरुस्त रखने के साथ इन समस्याओं में भी बेहद गुणकारी है दही, जानें इसके फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 01:20 PM (IST)

    Curd Benefits दही में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट संबंधित बीमारियों के साथ कई समस्याओं से बच सकते हैं ...और पढ़ें

    Curd Benefits: नियमित रूप से डाइट में शामिल करें दही, मिलेंगे ये फायदे
    Curd Benefits: नियमित रूप से डाइट में शामिल करें दही, मिलेंगे ये फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Curd Benefits: दही हेल्दी डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। दही पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे विटामिन्स से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। दही खाने से हड्डियों और दांतों को भी मजबूती मिलती है। तो चलिए जानते हैं, दही खाने के फायदे।

    1. वजन घटाने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में दही शामिल कर सकते हैं। दही में मौजूद गुण फैट्स को कंट्रोल करने में सहायक है।

    2.दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    दही बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए डेली डाइट में दही शामिल कर सकते हैं।

    3.मुंह के छाले को दूर करने में गुणकारी

    अगर मुंह के छाले से परेशान हैं, तो दही के इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार दही में शहद मिलाकर छाले पर लगाएं या डाइट में दही शामिल करें। जिससे मुंह के छाले से राहत पा सकते हैं।

    4.पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

    दही में मौजूद गुण पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। आप इसके सेवन से कब्ज, दस्त जैसी समस्या से बच सकते हैं।

    5.इम्युनिटी मजबूत होता है

    अगर आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं, तो यह इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

    6.दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

    दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के विकास के लिए सहायक है।

    7.स्किन के लिए फायदेमंद

    त्वचा को चमकदार बनाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए, जिंक त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके लिए दही, बेसन और हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। जिससे त्वचा में चमक आएगी।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी