Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Daliya: पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ इन समस्याओं में फायदेमंद है दलिया का सेवन

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 12:28 PM (IST)

    Benefits Of Daliya दलिया सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे सुबह या शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसे पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए ...और पढ़ें

    Benefits Of Daliya: दलिया खाने के हैं अनगिनत फायदे
    Benefits Of Daliya: दलिया खाने के हैं अनगिनत फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Daliya: अक्सर लोग नाश्ते में दालिया खाना पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह एक पौष्टिक आहार है। दालिया में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार है। आइए जानते हैं, दलिया खाने के फायदे।

    1.वजन घटाने में सहायक

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में दलिया शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे भूख कम लगती है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    2.पचने में आसान

    दलिया में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह कई गुणों से भरपूर होता है। जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। सुबह या शाम के नाश्ते में दालिय खा सकते हैं, यह आसानी से पच जाता है।

    3.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो खानपान में बदलाव कर रक्त में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।  यह डायबिटीज के रोगियों के फायदेमंद साबित हो सकता है।

    4.हड्डियों को मजबूत रखे

    दलिया में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आप नियामित रूप से दलिया का सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    5.आयरन की कमी को दूर करे

    दलिया में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक माना जाता है। एनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए दलिया काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Pic credit- freepik