Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेवों से भरा एक ग्लास दूध पीना सर्दियों में रखेगा आपको कई समस्याओं से दूर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:30 AM (IST)

    ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के न्यूट्रिशन पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और जब आप इन्हें दूध में मिलाकर लेते हैं तो इसके फायदे ...और पढ़ें

    सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स वाला दूध पीने के फायदे
    सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स वाला दूध पीने के फायदे

    HighLights

    1. मेवे की तासीर गर्म होती है।
    2. सर्दियों में मेवे खाने से मिलते हैं शरीर को कई लाभ।
    3. दूध के साथ मेवे खाने के लाभ।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों को अच्छी तरह एन्जॉय करना है, तो स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है। स्वस्थ रहने का सबसे पहला रूल है खानपान सही रखना मतलब हेल्दी चीज़ें खाना। भोजन में हरी सब्जियों, फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स, बीजों को शामिल करना। इनमें कई तरह के न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं, जिनकी हमारी बॉडी को जरूरत होती है, लेकिन एक और चीज़ हैं जो कोई भी मौसम हो, बच्चों से लेकर बड़ों, महिलाओं हर एक के लिए जरूरी है और वो है दूध। दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है मतलब इसका एक ग्लास पीना ही काफी है। खैर मौसम है सर्दियों का, तो आप दूध में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पिेेएं। इससे सर्दियों में आपकी इम्युनिटी बढ़ेगी, बॉडी गर्म रहेगी। दूध में काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, खजूर जैसे लगभग हर तरह के ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर पिया जा सकता है। जिससे हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही फायदों के बारे में। 

    नहीं होती कब्ज की समस्या

    अगर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे दूर करने के लिए आप मेवे वाला दूध पीना शुरू करें। वैसे दूध में खजूर उबालकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो कब्ज को दूर करने में बेहद असरदार होती है। 

    हार्ट रहता है हेल्दी

    सर्दियों में रोजाना सोने से पहले एक ग्लास ड्राईफ्रूट्स वाला दूध पिएं। इससे आप अपने हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते है। दूध में ड्राईफ्रूट्स की मात्रा शामिल होने से शरीर को हेल्दी फैट मिलते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। 

    ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

    दूध में ड्राई फ्रूट्स का अच्छी तरह उबालकर पीने से बिना ज्यादा मेहनत के आप आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। यह इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इसलिए सुबह नाश्ते में एक ग्लास मेवे वाला दूध जरूर पिएं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- दूध पीने की इन अफवाहों को कहीं आप भी तो नहीं मानते हैं सच?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik