Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eggs Benefits: उबले अंडे खाने के हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 11:43 AM (IST)

    Benefits Of Eating Eggरोजाना उबले हुए अंडे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह स्वाद और सेहत से भरपू ...और पढ़ें

    Benefits Of Eating Egg:अंडे खाने के हैं कई फायदे
    Benefits Of Eating Egg:अंडे खाने के हैं कई फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Eggs Benefits: 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' ये गाना काफी मशहूर है और पुराना भी लेकिन आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। अंडे के सेवन को लेकर ये गाना एकदम फिट भी बैठता है, क्योंकि अंडे खाने के ढेर सारे फायदे हैं।

    उबले हुए अंडे न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। यह सेहत, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अंडे का भी सेवन सीमित मात्रा में ही करें। तो आइए आपको बताते हैं, अंडे खाने के क्या फायदे हैं।

    गुड कोलेस्ट्रॉल बढा़ता है

    जिन लोगों में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हाई होती है, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों का कम खतरा होता है। एक स्टडी के मुताबिक अगर आप 6 हफ्तों तक 2 उबले अंडों का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है।

    ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता

    यह बात सच है कि अंडा प्राकृतिक तौर से कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसके सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। 70 फीसदी लोगों में अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता, वहीं 30 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जिनमें इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

    खबरें और भी

    आंखों के लिए जरूरी

    यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभदायक है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं।

    इम्यूनिटी बूस्टर

    इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है

    अंडे में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सुपरफूड साबित हो सकता है।

    ब्रेन के लिए फायदेमंद

    अंडे में कोलीन पाया जाता है। जो ब्रेन के लिए मददगार है। इससे मेमोरी पावर बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना अंडे खाने से दिमाग तेज हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik