Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guava Benefits: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक, जानें अमरूद खाने के ढेरों फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 02:45 PM (IST)

    Guava Benefits अमरूद बेहद स्वादिष्ट फल है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई तरह की बीमा ...और पढ़ें

    Guava Benefits: जानिए अमरूद खाने के शानदार फायदे
    Guava Benefits: जानिए अमरूद खाने के शानदार फायदे

    HighLights

    1. अमरूद विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है।
    2. अमरूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।
    3. इसमें अन्य फलों की तुलना में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Guava Benefits: अमरूद स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कुछ लोग अमरूद पर चाट मसाला और नमक छिड़क कर इस फल का लुत्फ उठाते हैं। यह फल छोटे-छोटे बीजों से भरा होता है। इसका स्वाद खाने में मीठा होता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है, जो पेट के लिए लाभदायक माना जाता है।

    यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के अलावा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अमरूद में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप के स्तर को भी सामान्य करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं, अमरूद खाने के अन्य बड़े फायदे।

    इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है अमरूद

    अमरूद विटामिन सी का समृद्ध स्रोत है। इसमें संतरे के मुकाबले विटामिन-सी 4 गुना अधिक पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा, अमरूद आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    अमरूद में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है। यह रक्त शर्करा स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपन डाइट में अमरूद जरूर शामिल करें।

    खबरें और भी

    हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में है मददगार

    अमरूद में सोडियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है

    अमरूद ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    कब्ज की समस्या में है कारगर

    अमरूद में अन्य फलों की तुलना में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को ठीक रखता है। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो अमरूद को अपनी डेलिी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे मल त्याग में भी मदद मिलती है।

    आंखों की रोशनी में सुधार करता है

    अमरूद में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए जरूरी तत्व होता है। इस खाने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है। यह मोतियाबिंद की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

    गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

    अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड या विटामिन बी-9 गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद कर सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit- Freepik