Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Millets Benefits: शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में शामिल करें मिलेट्स, जानिए खाने के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 04:41 PM (IST)

    Millets Benefits शरीर को फिट रखने के लिए आप डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं। डाइट में मोटा अनाज शामिल कर भी आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। ...और पढ़ें

    Millets Benefits: डाइट में शामिल करें मिलेट्स, मिलेंगे गजब के फायदे
    Millets Benefits: डाइट में शामिल करें मिलेट्स, मिलेंगे गजब के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Millets Benefits: क्या आप भी ब्लड प्रेशर और शुगर से परेशान हैं? क्या आपको भी गैस की दिक्कत है और वजन बढ़ रहा है? अगर इन सब परेशानियों का आप चुपचाप सामना कर रहे हैं, तो अब इनसे निपटने का वक्त आ गया है। जी हां, आप अपने खानपाम में बदलाव कर शरीर की इन परेशानियों से राहत पा सकते हैं। मिलेट्स का सेवन कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    क्या होते हैं मिलेट्स:

    मोटे अनाज को मिलेट्स कहा जाता है। ये दो तरह के होते हैं- मोटा दाना और छोटा दाना। मिलेट्स की कैटेगरी में बाजरा, रागी, बैरी, झंगोरा, कुटकी, चना और जौ आदि आते हैं।

    मिलेट्स खाने के फायदे

    - यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।

    - मिलेट्स में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्‍फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6 मौजूद होते हैं।

    - एक्सपर्ट के अनुसार, एसिडिटी की समस्या में मिलेट्स फायदेमंद साबित हो सकता है।

    - इसमें विटामिन-B3 होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बैलेंस रखता है।

    - टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज की समस्या में भी मिलेट्स फायदेमंद साबित हो सकता है।

    - अस्थमा के मरीजों के लिए भी मिलेट्स फायदेमंद साबित हो सकता है।

    - मिलेट्स थायरायड, लिवर, किडनी से जुड़ी दिक्कतों में भी लाभदायक माना जाता है।

    - यह शरीर को डिटॉक्‍सीफाई करने में भी मदद करता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

    - बाजरा सर्दियों के लिए पौष्टिक आहार माना जाता है। यह शरीर में गर्माहट भी बरकरार रखता है। इसमें मौजूद तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स शरीर में स्फूर्ति लाते हैं।

    सर्दियों में रागी मिलेट है दूसरा बड़ा विकल्प

    रागी को एक अल्टीमेट फ़ूड ऑप्शन मना जाता है, इसे आप सर्दियों और गर्मियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। रागी को महिलाओं के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर है। ये हृदय रोग, एजिंग प्रॉब्लम, गठिया, शरीर में सूजन से जुड़ी समस्या और स्तन कैंसर जैसे रोगों को दूर करने में मदद करता है।

    आप इसे वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें ट्रिप्टोफेन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता हैं जो भूख को कम कर वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। हालांकि, रागी खाने के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी जरूरी है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    खबरें और भी

    Picture Courtesy: Freepik