Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mulethi Benefits: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है मुलेठी का सेवन, जानिए इसके अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 12:43 PM (IST)

    Mulethi Benefits मुलेठी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसमें मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार हैं। यह कैल्शियम प्रोटीन और ...और पढ़ें

    Mulethi Benefits: मुलेठी के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Mulethi Benefits: मुलेठी के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mulethi Benefits: मुलेठी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए गुणकारी है। आमतौर पर मुलेठी का सेवन सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको कई तरह की खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इसके फायदे।

    1.इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर

    मुलेठी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं या इसका सेवन शहद और घी के साथ कर सकते हैं।

    2.पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

    मुलेठी पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, पेट में जलन और सूजन की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है।

    3.खांसी को कम करने में मददगार

    सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या आम है, इससे राहत पाने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को चूस सकते हैं। ये खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।

    4.हिचकियों से राहत दिलाने में गुणकारी

    हिचकियों से राहत पाने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को कैंडी की तरह चूस सकते हैं। यह हिचकियों को दूर करने में मददगार है।

    5.बालों को मजबूत बनाने के लिए

    मुलेठी बालों को मजबूत बनाने के लिए भी गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को सुंदर और घना बना सकते हैं। इसके लिए मुलेठी पाउडर पानी में भिगो लें, और इसे स्कैल्प पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से बालों को स्वस्थ रख सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी