Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raw Banana Benefits: डायबिटीज से लेकर इन समस्याओं में कारगर है कच्चे केले का सेवन, जानें इसके अनेक फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 09:10 AM (IST)

    Raw Banana Benefits कच्चे केले में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसमें पोटैशियम फाइबर और अन्य ...और पढ़ें

    Raw Banana Benefits: कच्चे केले खाने के हैं ढेरों फायदे
    Raw Banana Benefits: कच्चे केले खाने के हैं ढेरों फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Raw Banana Benefits: केले खाने से कई फायदे होते हैं। यह सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कच्चा केला भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत से लेकर अन्य समस्याओं के लिए सहायक है। तो, आइए जानते हैं, कच्चे केले खाने के फायदे।

    1. पाचन तंत्र के लिए सहायक

    कच्चे केले पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप कच्चे केले को उबाल कर खा सकते हैं।

    2. डायबिटीज में फायदेमंद

    डायबिटीज की समस्या में कच्चे केले का सेवन करना काफी फायदेमंद है। जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज की समस्या है, वो अपनी डाइट में कच्चे केले शामिल कर सकते हैं। इसमें शुगर की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है।

    विटामिन B6 की कमी को दूर करता है

    कच्चा केला विटामिन B6 की कमी को पूरा करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक एक कप उबले कच्चे केले के सेवन से शरीर में 39 फीसदी विटामिन B6 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, यह शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक है।

    मांसपेशियों के लिए लाभदायक

    कच्चे केले में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक कप उबले कच्चे केले में लगभग 531 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। यह मांसपेशियों को क्रियाशील बनाए रखने में मदद करता है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

    केले में मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    वजन कम करने में सहायक

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में उबले हुए केले का सेवन कर सकते हैं। जिससे लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

    दस्त की समस्या में कारगर

    कच्चे केले के सेवन से दस्त की समस्या से राहत मिल सकती है। आप इसे उबाल कर खा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी