यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sabudana Benefits: साबूदाना खाने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल
Sabudana Benefits साबूदाना में कैल्शियम आयरन विटामिन- के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। आप इसे डाइट का हिस्सा बनाकर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sabudana Benefits: साबूदाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग व्रत के दौरान साबूदाने से कई तरह के डिश बनाते हैं। कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। साबूदाने से बनी खीर, नमकीन खिचड़ी, वड़ा आदि बहुत स्वादिष्ट होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। तो चलिए जानते हैं, साबूदाना के क्या फायदे हैं।
1. हड्डियों के लिए फायदेमंद
साबूदाना में विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए लाभदायक है। मजबूत हड्डियों के लिए आप नियमित रूप से साबूदाना का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डियों के विकास में काफी सहायक है।
2. ब्लड सर्कुलेशन में मददगार
साबूदाना में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकता है। अगर आप एनीमिया के शिकार है, तो साबूदाने को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
3. हाई ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए साबूदाने का सेवन फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम के खून जमने की जोखिम को कम करता है। इसके सेवन से खून का प्रवाह शरीर के हिस्सों में बढ़ सकता है।
4. प्रोटीन का रिच सोर्स
इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। आप प्रोटीन युक्त आहार के लिए डाइट में साबूदाना शामिल कर सकते हैं।
5. पाचन शक्ति बढ़ाएं
साबूदाना डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन के लिए बेहद लाभकारी है। इसके सेवन से कब्ज, सूजन आदि समस्याओं से राहत मिल सकती है।
6. वजन बढ़ाने के लिए
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में साबूदाने से बनी डिश खा सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik