Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपके गमले में लगा यह लाल फूल है सेहत का खजाना, इसका पानी पीने के फायदे आपको चौंका देंगे

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 27 Dec 2025 11:57 AM (GMT+05:30)

    गुड़हल का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसका पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को निखारने, बालों को म ...और पढ़ें

    गुड़हल का पानी पीने के अद्भुत फायदे (Picture Credit- AI Generated)

    गुड़हल का पानी पीने के अद्भुत फायदे (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. गुड़हल का पानी इम्युनिटी बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है

    2. यह त्वचा को चमकदार बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है

    3. ब्लड शुगर, वजन और पाचन को सुधारने में सहायक है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुड़हल का फूल ना सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसके कई औषधीय गुण भी बेहद प्रभावशाली होते हैं। आयुर्वेद में इसे कई रोगों के इलाज में उपयोग किया जाता है।

    गुड़हल से बना पानी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, जैसे कि इम्युनिटी बढ़ाना, स्किन टोन को निखारना और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत देना। यहां इसकी जानकारी दी गई है, तो आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में-

    इम्युनिटी को करता है मजबूत

    गुड़हल के फूलों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है।

    स्किन को बनाता है ग्लोइंग

    गुड़हल का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। यह मुंहासों और स्किन एलर्जी को भी कम करने में सहायक होता है।

    बालों की सेहत में सुधार

    गुड़हल का सेवन बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और उनमें नेचुरल शाइन आती है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

    डायबिटिक मरीजों के लिए यह पानी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।

    मासिक धर्म की अनियमितता में लाभकारी

    महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता या दर्द की समस्या में राहत देने में गुड़हल का पानी मददगार होता है। यह हार्मोन बैलेंस को सुधारता है।

    वजन घटाने में सहायक

    यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रॉसेज को बढ़ाता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

    पाचन क्रिया को सुधारता है

    गुड़हल का पानी गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में असरदार है। इसे रोजाना पीने से पेट साफ रहता है।

    ऐसे बनाएं गुड़हल का पानी

    • 2-3 ताजे लाल गुड़हल के फूल धोकर रखें। एक पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमें फूल डालें।
    • 5-7 मिनट उबालें जब तक पानी गुलाबी या लाल रंग का न हो जाए।
    • फिर छानकर इसमें शहद या नींबू मिलाकर सेवन करें।
    • इसे सुबह खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है।
    • गुड़हल का पानी एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है और इसे नियमित पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- धनिया पत्ता: इम्युनिटी बढ़ाने और दर्द से राहत दिलाने का अचूक उपाय, इस तरह करें सेवन