Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Orange Benefits: सर्दियों में संतरे खाने के हैं इतने सारे फायदे, जानिए...

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 12:42 PM (GMT+05:30)

    Orange Benefits संतरा में विटामिन-सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत रखने में सहायक है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह वायरल संक्रमण से ...और पढ़ें

    Orange Benefits: सर्दियों में संतरे खाने के ये हैं 5 फायदे
    Orange Benefits: सर्दियों में संतरे खाने के ये हैं 5 फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Orange Benefits: सर्दियों में ऐसे कई मौसमी फल मिलते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। संतरा भी सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलता है। यह स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें विटामीन-सी, आयोडीन, सोडियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से संतरा खाते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, संतरा खाने के क्या फायदे हैं।

    1. कोलेस्ट्रॉल को कम करें

    संतरे में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक घुलनशील फाइबर है, जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

    2. हृदय के लिए फायदेमंद

    संतरे में पोटैशियम, फोलेट और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। दिल का ख्याल रखने के आप नियमित रूप से संतरे का सेवन कर सकते हैं।

    3. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक

    संतरे में मौजूद मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में सहायक साबित हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वे संतरे को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    4. वजन कम करने में लाभकारी

    संतरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके साथ यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। जो वजन कम करने में सहायक है। फाइबर युक्त चीजों को खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे ज्यादा खाने से बचते हैं।

    5. आंखों के लिए सहायक

    संतरे में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: unsplash