Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Quinoa Benefits: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है क्विनोआ, जानें इसके अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 11:06 PM (IST)

    Quinoa Benefits क्विनोआ पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें फाइबर आयरन प्रोटीन और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने ...और पढ़ें

    Quinoa Benefits: क्विनोआ के ये हैं खास फायदे
    Quinoa Benefits: क्विनोआ के ये हैं खास फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Quinoa Benefits: क्विनोआ एक तरह का बीज है, जो खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे उपमा, सूप, डोसा, सलाद, खिचड़ी, दलिया आदि में शामिल कर खाना पसंद करते हैं। यह शकाहारियों के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पेट संबंधी मरीजों के लिए काफी फायदेमंद आनाज है। किनोवा का आटा भी बहुत लाभकारी होता है, इससे केक, पराठे, रोटी बनाया जा सकता है। किनोआ को डाइट में शामिल कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। तो, चलिए आज आपको बताते हैं, क्विनोआ के फायदे के बारे में....

    1.दिल को दुरुस्त रखता है

    क्विनोआ  के सेवन से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    2.वजन कंट्रोल करने में मदद करता है

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो क्विनोआ के बीज और आटा से बने खाद्य-पदार्थ का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जिससे वजन कम करने में आपको मदद मिल सकती है।

    3.पाचन तंत्र के लिए सहायक

    जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, उनके लिए क्विनोआ  काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिन-बी और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन के लिए सहायक है।

    4. एनीमिया की समस्या को दूर करने में मददगार

    क्विनोआ आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।

    5.बालों के लिए गुणकारी

    क्विनोआ में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे बालों को पोषण मिलता है, जिससे स्कैल्प संबंधी समस्या से बच सकते हैं।

    6.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    क्विनोआ  में मौजूद फाइबर और प्रोटीन सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। क्विनोआ का अनाज डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। यह रक्त शर्करा स्तर को समान्य रखने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik