Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raisin Water Benefits: इन 5 समस्याओं में रामबाण है किशमिश का पानी, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 01:35 PM (GMT+05:30)

    Raisin Water Benefits ड्राई फ्रूट्स में शामिल किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। इसम ...और पढ़ें

    Raisin Water Benefits: किशमिश का पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Raisin Water Benefits: किशमिश का पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raisin Water Benefits: ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार हैं। इनमें वो सभी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है किशमिश। इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हेल्दी रहने के लिए किशमिश रोजाना किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। इसे भिगोकर खाना या इसका पानी पीना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।इसके लिए किशमिश को रात के समय भिगो लें, अगले दिन भिगे हुए किशमिश या इस पानी से सुबह की शुरुआत करें। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं, किशमिश के पानी से आपको क्या फायदे मिलेंगे।

    लिवर को स्वस्थ रखता है

    लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। लेकिन आजकल अनहेल्दी फूड्स और बदलती लाइफस्टाइल के कारण लिवर की समस्या आम है। इसे स्वस्थ रखने के लिए आप किशमिश का पानी पी सकते हैं।

    इसके लिए एक मुट्ठी किशमिश को रात भर पानी में भिगो लें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म कर सकती है। किशमिश का पानी डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा किशमिश के पानी में फाइबर पर्याप्त होता है, जा पाचन के लिए सहायक होता है।

    वजन घटाने में मददगार

    किशमिश के पानी में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं। ये लंबे समय तक आपको ऊर्जावान रखते हैं। आप किशमिश के पानी को वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद

    किशमिश में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो रक्त धमनियों में सुधार कर सकते हैं, इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है। किशमिश का पानी पीने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

    खबरें और भी

    रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है

    किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, इससे रक्त शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता है। किशमिश इंसुलिन प्रतिक्रिया को भी बढ़ा सकती है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता कर सकती है। डायबिटीज के मरीज रोजाना किशमिश का पानी खाली पेट पी सकते हैं।

    दांतों को स्वस्थ रखे

    किशमिश का पानी दांतों से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए रात में एक गिलास पानी में किशमिश भिगो दें, अगले दिन इस पानी को पिएं। किशमिश के पानी में फाइटोकेमिकल्स और ओलीनोलिक एसिड होते हैं, जो आपको दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं से बचाते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik