Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Climbing Stairs: सेहत को चुस्त और दुरुस्त रखने में मददगार है सीढ़ियां चढ़ना, जानें इसके फायदे

    Updated: Fri, 10 May 2024 03:44 PM (GMT+05:30)

    क्या आपके लिए भी एक्सरसाइज करने के लिए अलग से समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है? अगर हां तो चिंता मत करिए। आप अपने घर पर रहकर भी एक छोटी से एक्टिविटी ...और पढ़ें

    फिट रहने के लिए चढ़ें सेहत की सीढ़ियां (Picture Courtesy: Freepik)
    फिट रहने के लिए चढ़ें सेहत की सीढ़ियां (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सीढ़ियां चढ़ना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
    3. इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Stair Climbing Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना काफी जरूरी होता है। हालांकि, तकनीक के विकास की वजह से हमारी जीवनशैली में काफी बदलाव आए हैं, जिनका खामियाजा हमारी सेहत को भुगतना पड़ता है। दरअसल, इसके कारण हम सेडेंटरी लाइफस्टाइल का शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज आदि का खतरा बढ़ जाता है।

    ऐसे में अपने जीवन में एक छोटा सा बदलाव करके, आप अपनी सेहत को दुरुस्त बना सकते हैं। जी हां, अगर आपके लिए एक्सरसाइज करने के लिए अलग से समय निकालना मुश्किल हो जाता है, तो आप रोज सीढ़ियां चढ़कर और उतकर भी अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ना (Climbing Stairs) आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सीढ़ियां चढ़ना कैसे फायदेमंद हो सकता है (Benefits of  Climbing Stairs)।

    वजन कम करने में मददगार

    सीढ़ियां चढ़ते समय हमारी बॉडी के मसल्स एक्टिव होते हैं और कैलोरी बर्न होती है। इसलिए रोज सीढ़िया चढ़ने और उतरने से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, सीढ़ियां चढ़ने से एरोबिक एक्सरसाइज जैसे फायदे मिलते हैं, जो वजन कम करने में काफी मददगार होता है।

    मांसपेशियां मजबूत होती हैं

    सीढ़ियां चढ़ने से जांघों, पैर, पेट और हिप्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके कारण इन अंगों की मांसपेशियां टोन्ड बनती हैं और उनकी स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। सीढ़ियां चढ़ने से बैलेंस बनाने और एंड्योरेंस बढ़ती है, जिसके कारण गिरने और मोच आने का खतरा कम होता है।

    खबरें और भी

    stair Climbing benefits

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: शरीर का बिगड़ रहा है पॉश्चर, निकलता जा रहा है कूबड़, तो ये 5 योगासन करेंगे मदद

    दिल के लिए फायदेमंद

    सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इनके कारण दिल स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। सीढ़ियां चढ़ना एक प्रकार की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इससे ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में भी मदद मिलती है।

    डायबिटीज से बचाव

    सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। साथ ही, इसके कारण इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है, जिससे बॉडी के सेल्स इंसुलिन का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं और डायबिटीड का खतरा कम होता है

    मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

    सीढ़ियां चढ़ना एक प्रकार की फिजिकल एक्सरसाइज है, जिसके बाद दिमाग हैप्पी हार्मोन रिलीज करता है। इससे मूड अच्छा रहता है, जो आपकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: बढ़ता तापमान ले सकता है आपकी जान, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे गर्मी बढ़ा देती है हार्ट अटैक का खतरा