Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Isabgol Benefits: इसबगोल से होते हैं ये फायदे, जानिए इसके बारे में...

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 04:10 PM (IST)

    Isabgol Benefits इसबगोल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं तो ये शरीर के कई समस्याओं में राहत दिलाता है। आइए जानते ...और पढ़ें

    Isabgol Benefits: इसबगोल खाने के ये हैं फायदे
    Isabgol Benefits: इसबगोल खाने के ये हैं फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कIsabgol Benefits: हमारे आसपास ऐसे कई पौधे होते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक हैं। इसबगोल का नाम आपने सुना होगा, घर में किसी को पेट संबंधी परेशानी होती है, तो बड़े बुजुर्ग इसबगोल खाने की सलाह देते हैं। दरअसल इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिसका सेवन आपके पाचन को दुरुस्त रखने और कई समस्याओं में आराम दिलाता है।

    आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

    कब्ज

    पेट की ज्यादा परेशानियां कब्ज के कारण ही होती हैं। ऐसे में आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

    बवासीर

    बवासीर होने की मुख्य वजह कब्ज है। इस बीमारी में मल त्यागने में काफी कठिनाई होती है। जिससे एनल के आसपास की नसें सूज जाती हैं। इस समस्या में इसबगोल मददगार साबित हो सकता है। खाना खाने के एक घंटे बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं। ये मल को नरम बना देता है और त्यागने के दौरान दर्द कम हो सकता है।

    हाई कोलेस्ट्रॉल

    ये हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

    मोटापा

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर के कारण पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। जिससे भूख नहीं लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

    डायरिया

    इसे खाने से डायरिया की समस्या में राहत मिल सकती है। दस्त रोकने के लिए आप इसबगोल का सेवन दही के साथ कर सकते हैं।

    डायबिटीज

    इसबगोल शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद होता है। इसमें जिलेटिन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik