Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खें

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 10:15 AM (GMT+05:30)

    Health Tips मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। मसूड़ों का सूखापन गंदगी धूम्रपान आदि से ये समस्या हो सकती है। कई बार कम पानी पीने के कारण भी मुंह ...और पढ़ें

    Health Tips: तुलसी की पत्तियां मुंह के बदबू से छुटकारा दिलाने में कारगर है।
    Health Tips: तुलसी की पत्तियां मुंह के बदबू से छुटकारा दिलाने में कारगर है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHealth Tips: मुंह से बदबू आना आम समस्या है। जब आप मुंह की ढंग से साफ-सफाई नहीं करते हैं, तो इसमें बैक्टिरीया पनपते हैं। इसी वजह से आपके मुंह से बदबू आती है। कई बार खाने के बाद आप ठीक से मुंह की सफाई नहीं करते हैं, तो ये समस्या होती है। धूम्रपान के कारण भी मुंह से बदबू आती है। ऐसे में आप पायरिया की बीमारी के शिकार हो सकते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू टिप्स को अपनाकर मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

    - आयुर्वेद में लौंग को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। लौंग मुंह के बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप लौंग को अपने मुंह में रखें, इससे बदबू की समस्या दूर होगी। चाहें तो आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    - तुलसी की पत्तियां मुंह के बदबू से छुटकारा दिलाने में कारगर है। आप रोजाना 4-5 तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाएं, इससे आपके मुंह की बैक्टिरीया दूर होती है।

    - पानी पीने से भी मुंह की ताजगी बनी रहती है। खूब मात्रा में पानी पीएं, दांत में फंसे खाने भी निकल जाते हैं। इससे आपका मुंह साफ होता है।

    - आप सूखा धनिया को चबाएं, इससे मुंह की बदबू दूर होती है। सौंफ भी एक अच्छा माउथफ्रेशनर है, ये मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

    - अनार के छिलके के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप अनार के छिलके को पानी में उबाल लें, फिर छिलके हटाकर इस पानी से कुल्ला करें। आपको मुंह की बदबू से राहत मिलेगी।

    - नींबू के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। आप पानी में नींबू का रस मिला लें, फिर इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह की बदबू दूर होती है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik