Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy Hormones: हैप्पी हार्मोन्स को बूस्ट करना चाहते हैं, तो फॉलो करें ये टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 10:47 AM (IST)

    Happy Hormones आप खुश रहने के लिए अपना मनपसंद काम करते हैं। इससे आपको खुशी मिलती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बेवजह उदासी आपको घेर लेती है। हार्मो ...और पढ़ें

    Happy Hormones: शरीर में इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं।
    Happy Hormones: शरीर में इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHappy Hormones: कहा जाता है, स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। आपका मूड भी हेल्थ को प्रभावित करता है। आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो हमेशा खुश रहते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उदास रहते हैं। मूड में बदलाव के कारण हार्मोन्स भी हो सकते हैं। अगर शरीर में इन हार्मोन्स की कमी हो जाए, तो हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

    शरीर में हैप्पी हार्मोन्स चार तरह के होते हैं- डोपामाइन, एंडोर्फिन, ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन। अगर ये एक्टिव रहेंगे, तो आप खुश रह सकते हैं। इन हार्मोन्स को बूस्ट करने के लिए आप इन चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    एंडोर्फिन

    ये हार्मोन आपके दिमाग को शांत और स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप शरीर में इस हार्मोन को बढ़ाना चाहते हैं, तो डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ऐेसा करने से आपके शरीर में ये हार्मोन बढ़ सकते हैं।

    डोपामाइन

    जब आप कोई काम करते हैं, और उसे पूरा करने पर जो खुशी आपको मिलती है, ये डोपामाइन के कारण होता है। शरीर में इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। रोजाना 1-2 लौंग चबा सकते हैं, इसके अलावा सुबह की धूप में बैठने से भी ये हार्मोन शरीर में बढ़ सकते हैं।

    खबरें और भी

    ऑक्सीटोसिन

    यह हार्मोन किसी के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए जिम्मेदार होता है। जब आप परिवार या दोस्तों के साथ होते हैं, उनके प्रति आपका व्यवहार कैसा है या आप अपने जज्बातों का कैसे इजहार करते हैं, ये इस हार्मोन पर डिपेंड करता है। इसे लव हार्मोन भी कहा जाता है।

    आप जिन लोगों से प्रेम करते हैं, या उनके होने से आपको खुशी मिलती है। ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा समय उन लोगों के साथ बिताएं, घूमने जाएं। ऐसा करने से शरीर में ये हार्मेन बढ़ते हैं।

    सेरोटोनिन

    यह हार्मोन पाचन शक्ति को प्रभावित करती है, इसके अलावा तनाव को भी दूर करती है। शरीर में इसे बढ़ाने के लिए आप नट्स, घी का सेवन कर सकते हैं। फिजिकल एक्टिविटी के कारण भी शरीर में ये हार्मेन बढ़ते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik